आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बनकर चर्चा में आईं ब्राजिलियन मूल की एक्ट्रेस लरिसा बोनेसी गो गोवा गॉन और थिक्का जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. वो हाल ही में दुल्हनिया ले आएगी फिल्म में नजर आने वाली हैं.
लरिसा 32 साल की हैं, और सालों से बॉलीवुड में नाम बनाने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन इस बीच वो कई बार कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं. सिद्धार्थ कनन से बातचीत में इसका खुलासा करते हुए उन्होंने अपना दर्द जाहिर किया.
लरिसा ने कहा- बॉलीवुड में शुरुआत में मुझे भाषा की वजह से दिक्कत होती थी. मैं 12-13 साल की थी जब ब्राजिल से चाइना शिफ्ट हुई थी, इसके बाद मैं भारत आई.
'मुझे थोड़ी हिंदी आती थी, लेकिन वो फीलिंग समझ नहीं आती थी. तो कोई क्या जोक मार रहा है, क्या ताना मार रहा है वो समझ नहीं आता था. मैं सोचती रह जाती थी कि वो क्या बोल गए.'
कास्टिंग काउच पर बात करते हुए लरिसा थोड़ा हिचकीं लेकिन फिर कबूल किया कि हां मुझे बहुत बुरे एक्सपीरियंस हुए हैं. लेकिन मैं अब मैं वापस उस बारे में नहीं सोचना चाहती, वो बहुत सेंसिटिव है.
लरिसा ने बताया कि उन इंसीडेंट्स ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था. वो बोलीं- मैं टूट गई थी, उसके बाद कुछ वक्त तक मैंने काम ढूंढना तक बंद कर दिया था. मुझे लगा था कि मैं कभी फिल्म इंडस्ट्री में एंटर नहीं कर पाऊंगी.
'मुझे लगता था कि ये मैं नहीं कर पाऊंगी. मुझे घिन आने लगी थी. मेरे मन में कई सवाल आने लगे थे, जैसे - क्या ये इसलिए है कि मैं यहां से नहीं हूं. क्या मैं ब्राजिल की हूं इसलिए मुझसे इस तरह की हरकतें की जा रही हैं.'
लरिसा ने अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा कि- क्या ये लोग ऐसे सोचते हैं कि ये फिरंगी है तो कुछ भी चलेगा. कुछ प्रॉब्लम नहीं है, फिल्म तो चाहिए ना.
'लेकिन फिर मुझे लगा कि ये जो भी लोग हैं इनकी वजह से मैं घर पर नहीं बैठ सकती. मेरी जिंदगी इन सबसे कहीं ज्यादा बेहतर है. हालांकि इन इंसीडेंट्स की वजह से मैं थोड़ी रिजर्व जरूर हो गई हूं.'
लरिसा का मानना है कि जिंदगी में रोल ही सबकुछ नहीं है. आपको खुद का बचाव करना सीखना होगा. जो भी आपके साथ बदतमीजी कर रहा है, उसे थप्पड़ मारो, उसपर चिल्लाओ जो मर्जी करो लेकिन वहां से बचकर भाग निकलो.