अर्चना पूरन सिंह का छोटा बेटा आयुष्मान सेठी इन दिनों अपनी मंगेतर समीक्षा शेट्टी के साथ बाली की सैर पर है. बाली में कपल ने मंदिर में पूजा की और वहां की परंपरा के मुताबिक शुद्धिकरण भी कराया.
व्लॉग में आयुष्मान ने बताया कि वो बाली के तिर्ता एम्पुल मंदिर गए, जहां पर एक 'वॉटर प्यूरिफिकेशन सेरेमनी' की जाती है. दोनों ने वहां के पारंपरिक कपड़े पहने और इसे पूरी श्रद्धा से निभाया.
आयुष्मान ने मंगेतर समीक्षा के साथ पूजा की और भगवान के आगे हाथ जोड़कर फूल-फल चढ़ाए. दोनों ने इसे बेहद खास बताया.
इसके बाद वहां के पारंपरिक तालाब में नहाकर शुद्धि कराई, और बताया कि 13 फाउंटेन्स के आगे आपको जाकर खुद को शुद्ध करना होता है. आप हर एक फाउंटेन के नीचे जाकर एक मन्नत भी मांग सकते हो.
आयुष्मान और समीक्षा ने बताया कि ये करने के बाद बहुत ब्लेस्ड फील कर रहे हैं, हमें बहुत मजा आया. एकदम शांति महसूस हो रही है.
अपनी बाली ट्रिप के बारे में बताते हुए आयुष्मान ने कहा कि- पहले 48 घंटों में हमने उबुद घूम लिया, जो हमारी नजर में अब तक की सबसे शांत और खूबसूरत जगह है.
यहां हमने जंगलों के बीच मंदिर देखे, झरनों का आनंद लिया, लोकल मार्केट घूमे, प्लांटेशन देखे, एटीवी राइड की और जुगनुओं वाला गांव भी देखा. इससे ज्यादा रोमांच और मस्ती से भरी ट्रिप शायद ही कोई हो सकती है.
आयुष्मान और समीक्षा ने पहली बार अपने साथ घूमने का व्लॉग बनाया था. वो एक लग्जरी विला में रुके थे, इसकी झलक भी उन्होंने वीडियो में दिखाई.
फैंस को कपल का ये बॉन्ड और आपस का प्यार बहुत पसंद आ रहा है. उनका कहना है कि आयुष्मान और समीक्षा को खुद का व्लॉग शुरू करना चाहिए.
आयुष्मान और समीक्षा ने हाल ही में साथ रहना शुरू किया है.
Photos: Instagram @samikshashetty_