Advertisement

बॉलीवुड

बादशाह ने पत्नी को दिया दर्द? सास का फूटा गुस्सा! लिखा क्रिप्टिक पोस्ट- रुलाया है तो रोना भी पड़ेगा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST
  • 1/11

मशहूर रैपर बादशाह की पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मचने की खबरें हैं. चार महीने पहले ही बादशाह ने एक्ट्रेस ईशा रिखी संग दूसरी शादी की थी. 
 

Photo: Instagram @poonamrikhi6

  • 2/11

अब कयास हैं ये रिश्ता टूटने की कगार पर है. ईशा ने बीते कुछ दिनों में कई क्रिप्टिक पोस्ट किए हैं. इनसे साफ जाहिर होता है वो परेशान हैं. उनकी लाइफ में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं.
 

Photo: Instagram @poonamrikhi6

  • 3/11

एक पोस्ट में ईशा ने ये भी कहा कि वो पति बादशाह के पावर और इंफ्लुएंस की वजह से डरकर चुप रहीं. लेकिन अब वो अपनी बात सबके सामने रखेंगी. इन पोस्ट्स पर अभी तक बादशाह का जवाब नहीं आया है.
 

Photo: Instagram @poonamrikhi6

Advertisement
  • 4/11

बादशाह भले ही चुप हैं. लेकिन उनकी सास पूनम रिखी ने इंस्टा स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट्स शेयर की हैं. ईशा ने मां के इन पोस्ट्स को अपने सोशल मीडिया पर री-शेयर किया.


Photo: Instagram @poonamrikhi6

  • 5/11

पूनम में बिना किसी का नाम लिए कर्मों को लेकर मैसेज शेयर किया है. जिसमें कहा गया है कि आपके कर्म लौटकर जरूर आते हैं.
 

Photo: Instagram @poonamrikhi6

  • 6/11

एक पोस्ट में लिखा है- तुम किसी का जीना मुश्किल करोगे तो भगवान तुम्हारा मरना मुश्किल कर देंगे. फैंस इस पोस्ट का इशारा बादशाह की तरफ समझ रहे हैं.
 

Photo: Instagram @poonamrikhi6

Advertisement
  • 7/11

दूसरी पोस्ट में लिखा है- कर्म कभी माफ नहीं करता. रुलाया है तो रोना भी निश्चित है. कर्म से बड़ा कोई न्यायाधीश नहीं. कर्म का लेखा कभी झूठ नहीं होता.
 

Photo: Instagram @poonamrikhi6

  • 8/11

 ''कर्म समय आने पर न्याय जरूर करता है. बिना पक्षपात के, ईश्वर शायद तुम्हें माफ कर भी कर दे, लेकिन कर्म कभी माफ नहीं करेंगे.''
 

Photo: Instagram @poonamrikhi6

  • 9/11

मां-बेटी के पोस्ट्स ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है. आखिर पति-पत्नी के बीच ऐसी क्या दिक्कत हो गई है, ये सबको परेशान कर रहा है. क्योंकि कोई भी खुलकर कुछ नहीं कह रहा.
 

Photo: Instagram @poonamrikhi6

Advertisement
  • 10/11

ईशा को सेलेब्स का सपोर्ट मिल रहा है. सना, जैस्मिन, वामिका गब्बी जैसे सितारों ने ईशा को स्ट्रॉन्ग रहने को कहा है. 
 

Photo: Instagram @poonamrikhi6

  • 11/11

ईशा संग बादशाह की ये दूसरी शादी है. उन्होंने जैस्मीन मसीह संग शादी की थी. 2020 में उनका तलाक हो गया था. बादशाह-जैस्मीन की एक बेटी भी है.
 

Photo: Instagram @poonamrikhi6

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement