Advertisement

बॉलीवुड

'मुझे 2 बच्चे देने के लिए शुक्रिया', संजय दत्त ने पत्नी मान्यता पर लुटाया प्यार, शेयर की रोमांटिक Photos

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST
  • 1/7

बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त आज 22 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. मान्यता 48 साल की हो गई हैं. 

  • 2/7

मान्यता के बर्थडे पर संजय दत्त ने अपनी लेडी लव के एक लविंग और इमोशनल पोस्ट शेयर की है. एक्टर की पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई हुई है. 

  • 3/7

संजय दत्त ने पत्नी संग कई रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं. संजय किसी तस्वीर में पत्नी संग बर्फीली वादियों में चिल करते हुए दिखाई दिए, तो किसी तस्वीर में होटल के रेस्टोरेंट में एन्जॉय करते नजर आए. 

Advertisement
  • 4/7

तस्वीरें शेयर करते हुए संजय दत्त ने पत्नी के लिए कैप्शन लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी सबसे प्यारी मामा. तुम सबसे बेहतरीन मां, पत्नी, दोस्त और वो इंसान हो, जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं.
 

  • 5/7

'मेरी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया और मुझे 2 प्यारे बच्चे देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस साल से तुम धमाकेदार शुरुआत करो. मैं हमेशा तुम्हारी सक्सेस और खुशियों की दुआ करता हूं. लव यू मॉम और हैप्पी बर्थडे, जय भोलेनाथ. 

  • 6/7

संजय दत्त की बात करें तो उन्होंने मान्यता से साल 2008 में शादी रचाई थी. इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं. एक बेटा शहरान और दूसरी बेटी इकरा.

Advertisement
  • 7/7

संजय और मान्यता की शादी को 18 साल हो गए हैं. मगर सालों बाद भी उनका रिश्ता अटूट है. संजय और मान्यता पावर कपल में शुमार किए जाते हैं. 

 

(All Photos: Instagram @duttsanjay)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement