Advertisement

बॉलीवुड

सीता, मंथरा, शूर्पणखा... 4 मिनट का 'रामायण' का ट्रेलर, दिखी इन किरदारों की झलक

आकांक्षा तिवारी
  • नई दिल्ली ,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST
  • 1/14

नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है. ट्रेलर में फिल्म के मुख्य किरदारों की पहली झलक भी देखने को मिल गई है. 

  • 2/14

ट्रेलर में अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में दिखे. रामानंद सागर की रामायण में राम बने अरुण गोविल को दशरथ के किरदार में देखना काफी अलग था.
 

  • 3/14

रामायण के ट्रेलर में रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आईं. शूर्पणखा के रोल में वो लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ती दिखीं. 
 

Advertisement
  • 4/14

रामायण में साउथ एक्टर यश, रावण की भूमिका में हैं. यश को रावण के कैरेक्टर में देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. कमेंट में लोग यश के नाम की हूटिंग करते दिखे. 

  • 5/14

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं. ट्रेलर देखकर इतना कहा जा सकता है कि रणबीर अपने किरदार के साथ न्याय करते दिख रहे हैं. 

  • 6/14

साई पल्लवी, सीता के रोल में दिल जीतती दिखीं. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी काफी बेहतरीन लगीं. साई अपने काम से हेटर्स को जवाब देती दिखीं. 
 

Advertisement
  • 7/14

शीबा चड्ढा, मंथरा के किरदार में हैं. ट्रेलर शीबा को मंथरा के रोल में देखना दिलचस्प लगा, क्योंकि किसी ने भी उन्हें इस किरदार में इमेजिन नहीं किया था. 

  • 8/14

कैकेयी के रोल में लारा दत्ता भी पावरफुल एक्टिंग करती नजर आईं. कैकेयी के रोल में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग की छोटी सी झलक दिखाई. 
 

  • 9/14

नितेश तिवारी की रामायण में विवेक ओबरॉय डबल रोल में हैं. फिल्म में वो विद्युत्जिवा (शूर्पणखा के पति) और विभीषण के रोल में हैं. 

Advertisement
  • 10/14

रवि दुबे, लक्ष्मण के किरदार में दिल जीतते नजर आए. उनका चेहरे की शालीनता और चमक उनके रोल को बखूबी बयां कर रही थी. 

  • 11/14

राम के अलावा रणबीर कपूर फिल्म में परशुराम का रोल भी निभा रहे हैं. उन्हें डबल रोल में देखना दिलचस्प होने वाला है. 
 

  • 12/14

नितेश तिवारी की रामायण में इंदिरा कृष्णन, कौशल्या के किरदार में हैं. वहीं माता सुमित्रा का रोल सोनल झा ने निभाया है. 
 

  • 13/14

एक्टर सौरभ राज फिल्म में राक्षस मारीच का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में उनके किरदार की छोटी सी झलक देखने को मिली. 

  • 14/14

रामायण का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया जयश्री राम के नारों से गूंज उठा है. अब इंतजार फिल्म रिलीज का है. 

 All Photos: Screengrab 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement