Advertisement

बॉलीवुड

धोनी-अनुष्का संग किया काम, मजबूरी में पॉर्न स्टार बना एक्टर, घरवाले हैरान, बहन बोली- बुरा लगता है

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड और टेलीविजन में आने वाले हर एक्टर की किस्मत अच्छी नहीं होती. कई बार लोग बी-ग्रेड और पॉर्न मूवीज करने पर मजबूर हो जाते हैं. 

  • 2/9

शेक्सपियर त्रिपाठी भी उन्हीं सितारों में से हैं, जिन्हें ग्लैमर वर्ल्ड छोड़कर पॉर्न इंडस्ट्री का हिस्सा बनना पड़ा. उन्होंने ये काम मजबूरी में शुरू किया था. 

  • 3/9

शेक्सपियर की बहन और राइटर-एक्ट्रेस लेस्ली त्रिपाठी ने अपने भाई के प्रोफेशन को लेकर बात की है. लेस्ली ने ये भी बताया कि शेक्सपियर अपने काम को लेकर बहुत गंभीर हैं. 

Advertisement
  • 4/9

बड़ी बात के पॉडकास्ट में लेस्ली ने अपने भाई के प्रोफेशन को लेकर कहा कि कोविड में हर किसी के पास काम की कमी थी. उस समय मेरा भाई काम की तलाश में था. 

  • 5/9

लेस्ली कहती हैं कि वो घर पर बोर हो रहा था और कमाई का कोई जरिया ढूंढ़ रहा था. ये बात 2021 की है, जब उसने ये काम शुरू किया. हमें नहीं पता था कि वो किस फील्ड में कहां जा रहा है. बस इतना पता था कि वो शूटिंग करने जा रहा है.

  • 6/9

एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ दिन बाद उसके वीडियो रिलीज होने लगे. कुछ लोगों ने मुझे ताना मारना शुरू कर दिया. उन्हें ये सब देखकर मजा आ रहा था. लोगों ने अश्वलील चीजों में टैग करना शुरू कर दिया. गालियां देने लगे. पापा को गालियां देने लगे. 
 

Advertisement
  • 7/9

 हमें लगा कि ये फेक है. हमने अपने भाई को बताया कि देखो तुम्हारी फोटो लगाकर क्या बनाया जा रहा है. उसने कहा कि ये फेक नहीं है. मैंने ये काम अभी शुरू किया है. हम लोगों ने कहा कि क्यों, उसने कहा कि मैं आप लोगों से डिस्कस नहीं करना चाहता. 
 

  • 8/9

लेस्ली कहती हैं कि हमें अच्छा नहीं लगा. क्योंकि मैं अपने भाई को अच्छा एक्टर देखती थी. उसने धोनी, अनुष्का शर्मा और वरुण धवन संग काम किया है. लेकिन फिर उसने मजबूरी में ये काम किया. लेकिन लोग आज भी हमें ताने मारते हैं.   

  • 9/9

शेक्सपियर त्रिपाठी की बहन ने कहा कि मेरे भाई की कहानी बताती है कि इंडस्ट्री में हर कलाकार आगे नहीं बढ़ पाता है. कई बार बड़े कलाकारों के साथ काम करके भी आगे नहीं बढ़ पाते हैं. इतना बताते हुए लेस्ली इमोशनल हो गईं. 

All Photos: Instagram @leslietripathy26/@mightyshakespeare

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement