Advertisement

बॉलीवुड

Weekend OTT Release: शैतान बच्चों की टोली से विक्रांत के रोमांस तक, इस वीक ओटीटी पर मचेगा बवाल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:54 PM IST
  • 1/8

वीकेंड पर कोई बढ़िया और नया कंटेंट देखना है, तो अपनी उंगलियों को स्क्रोलिंग से थोड़ा आराम दीजिए क्योंकि हम आपका वो काम आसान करने आ गए हैं. इस हफ्ते ओटीटी पर कुछ शानदार फिल्में/सीरीज आई हैं, जिन्हें देखकर आपका समय बढ़िया कटने वाला है.

Photo: IMDb

  • 2/8

टाइटल: लॉक अप 2
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 

अगर आप रियलिटी शोज देखने का शौक रखते हैं, तो लॉक अप 2 आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है. इन दिनों शो में रिबेल किड अपूर्वा मुखीजा और श्रेया कालरा के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है. वहीं आकांक्षा चमोला भी अपने पति गौरव खन्ना को लेकर कोई ना कोई बयान देती दिख रही हैं.

Photo: Screengrab

  • 3/8

टाइटल: आदर्श बाल विद्यालय
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

प्राइम वीडियो पर के के मेनन स्टारर आदर्श बाल विद्यालय सीरीज आई है, जो एक सरकारी स्कूल की कहानी दिखाती है. इसमें खूब सारा ह्यूमर और थोड़े बहुत इमोशन्स का तड़का डाला गया है, जो देखने में काफी मजेदार भी है. अगर आपको पंचायत, ग्राम चिकित्सालय जैसे शोज पसंद आए थे, तो ये भी आप देख सकेंगे. 

Photo: IMDb

Advertisement
  • 4/8

टाइटल: द अलायंस
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

रियलिटी शोज की रेस में इस समय कुणाल खेमू का शो द अलायंस भी कुछ कम नहीं है. शो में माइंड गेम्स और स्ट्रैटेजी के दम पर आगे बढ़ा जाता है, जिसे देखना काफी दिलचस्प रहता है. इन दिनों शो में कुशाल टंडन विलेन बनकर सबके निशाने पर आए हुए हैं. वहीं इसमें कशिश कपूर की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है.

Photo: Prime video

  • 5/8

टाइटल: मुसाफिर कैफे
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 

विक्रांत मैसी की नई सीरीज मुसाफिर कैफे एक अनोखी रोमांटिक-ड्रामा है, जिसमें उनके साथ आशी माल्विया और वेदिका पिंटो जैसी एक्ट्रेसेस हैं. ये एक लव-ट्रायंगल टाइप स्टोरी है जिसमें विक्रांत का किरदार दोनों फीमेल लीड्स के इर्द-गिर्द नजर आता है.

Photo: IMDb

  • 6/8

टाइटल: डेविल वियर्स प्राडा 2
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार

एन हैथवे, मेरिल स्ट्रीप और एमिली ब्लंट स्टारर डेविल वियर्स प्राडा का सीक्वल रिलीज हुआ है. ये साल 2006 में आई एक आइकॉनिक फिल्म है, जिसमें तीनों मेन लीड्स नजर आई थीं. अब 20 साल बाद वो वापस लौटी हैं, और उनका अंदाज एकदम नहीं बदला है. 

Photo: IMDb

Advertisement
  • 7/8

टाइटल: स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द प्लेनेट
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार

अगर आपने HBO की कुछ टीवी सीरीज जैसे बिग बैंग थियोरी, यंग शेल्डन जैसे शोज देखे हैं, तो स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द प्लेनेट भी उसका हिस्सा है. ये एक स्पिन-ऑफ शो है जिसमें कॉमिक बुक स्टोर का स्टुअर्ट अपने प्लेनेट को बचाने की नाकाम कोशिश कर रहा होता है. 

Photo: IMDb

  • 8/8

टाइटल: अ टॉक्सिक लव स्टोरी
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 

अगर आपको डॉक्यूमेंट्री देखने का शौक है, तो नेटफ्लिक्स आपके लिए एक ऐसी क्राइम स्टोरी लाया है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. अमेरिका के एक कपल को शादी के कुछ वक्त बाद धमकी भरे मेल्स आने लगते हैं, जिसके बाद मामला गंभीर होने लगता है. शुरुआत में शक पति की एक्स लवर पर जाता है, लेकिन हकीकत कुछ और निकलकर सामने आती है.

Photo: Netflix

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement