Advertisement

बॉलीवुड

गुलशन कुमार की बेटी... T-Series के मालिक की बहन होने का नहीं मिला फायदा! छोटे बजट की फिल्मों तक सिमटा करियर

शिखर नेगी
  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST
  • 1/11

बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिशियन गुलशन कुमार की बेटी और टी-सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल 24 जुलाई को उनकी नई फिल्म दुल्हनिया ले आएगी रिलीज हो रही है.

(Photo: Instagram/@khushalikumar)
 

  • 2/11

आपको बता दें कि आर. माधवन के साथ फिल्म 'धोखा: राउंड द कॉर्नर' (2022) से हिंदी सिनेमा में अपना कदम रखने वाली खुशाली को इंडस्ट्री में कदम रखे करीब 4 साल हो चुके हैं. 

 (Photo: Instagram/@khushalikumar)
 

  • 3/11

इस दौरान उन्होंने लगभग 6 फिल्मों में काम भी किया, लेकिन इसके बावजूद वे अभी तक बॉलीवुड में अपनी वह खास पहचान नहीं बना पाई हैं जिसकी उम्मीद की जा रही थी.  (Photo: Instagram/@khushalikumar)
 

Advertisement
  • 4/11

अब उनकी नई फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' रिलीज होने जा रही है, लेकिन इस फिल्म को लेकर भी बाजार में कोई खास बज या हाइप देखने को नहीं मिल रहा है. ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि बड़े बैकग्राउंड के बावजूद खुशाली का करियर रफ्तार क्यों नहीं पकड़ पा रहा है? (Photo: Instagram/@khushalikumar)
 

  • 5/11

खुशाली कुमार ने अपने करियर की शुरुआत बड़े स्टार्स और प्रोजेक्ट्स के साथ की थी, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में छोटे बजट की रहीं. (Photo: Instagram/@khushalikumar)
 

  • 6/11

भले ही उन्होंने 4 सालों में 6 फिल्मों में काम किया, पर कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐसा बड़ा धमाका नहीं कर सकी जो उन्हें एक ए-लिस्ट एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित कर पाती. उन्हें अब तक एक ग्रैंड और बड़े स्तर के लॉन्च का इंतजार है, जो एक स्टार किड को आमतौर पर मिलता है.
(Photo: Instagram/@khushalikumar)
 

Advertisement
  • 7/11

उनकी अगली फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है, लेकिन इस फिल्म को लेकर न तो सोशल मीडिया पर ज्यादा हलचल है और न ही इसमें किसी बड़े सितारे का साथ मिला है.  (Photo: Instagram/@khushalikumar)
 

  • 8/11

बिना किसी बड़े प्रमोशन और स्टार पावर के यह फिल्म रिलीज हो रही है. ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या यह फिल्म खुशाली को वो पहचान दिला पाएगी जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश है.(Photo: Instagram/@khushalikumar)
 

  • 9/11

गौरतलब है कि टी-सीरीज आज देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनियों में से एक है, जो हर साल नए-नए टैलेंट और बड़े कलाकारों को लॉन्च करती है.  (Photo: Instagram/@khushalikumar)
 

Advertisement
  • 10/11

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जो कंपनी दूसरों के करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचाती है, वही अपने ही घर की बेटी का एक भव्य और बड़ा लॉन्च क्यों नहीं कर पा रही है?  (Photo: Instagram/@khushalikumar)
 

  • 11/11

क्या भूषण कुमार अपनी बहन के लिए सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं या फिर रणनीति कुछ और है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. (Photo: Instagram/@khushalikumar)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement