Advertisement

बॉलीवुड

मिर्जापुर में किए इंटीमेट सीन्स, बोल्डनेस दिखाकर पछताई एक्ट्रेस? ठुकराए ऑफर, बताई मजबूरी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST
  • 1/10

वेब सीरीज 'मिर्जापुर'  से लाइमलाइट में आईं हसीना अनंग्शा बिस्वास को कौन नहीं जानता. एक्ट्रेस ने शो में बोल्ड अदाओं का तड़का लगाया है. 
 

  • 2/10

अनंग्शा का कहना है कि बोल्ड या इंटीमेट सीन्स से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. शुभोजीत घोष संग बातचीत में एक्ट्रेस ने मिर्जापुर शो और इंटीमेट सीन्स को लेकर बात की.
 

  • 3/10

अनंग्शा ने कहा कि उन्हें इंटीमेट सीन्स से परहेज नहीं है. लेकिन वो कहानी की जरूरत होनी चाहिए. वो इंटीमेट सीन्स को टैबू नहीं मानतीं.
 

Advertisement
  • 4/10

उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में बोल्ड सीन्स करने के बाद उन्हें ऐसे कई शोज ऑफर हुए थे. लेकिन उन्होंने ऐसे किरदारों को ठुकराया था.
 

  • 5/10

वो कहती हैं- बहुत सारे डायरेक्टर आपको दूसरे रोल में देख नहीं पाते. उनके लिए आपको दूसरे रोल में विजुअलाइज करना मुश्किल होता है.
 

  • 6/10

अनंग्शा ने इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि जब वो पहले इंडस्ट्री में आई थीं, लोग बोलते थे फिल्मफेयर अवॉर्ड दिला देंगे. 
 

Advertisement
  • 7/10

कुछ लोगों ने कहा कि डिनर पर आओ, स्क्रिप्ट पर बात करेंगे. एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में आने वाली लड़कियों को सलाह देते हुए कहा कि ऐसी किसी मीटिंग का हिस्सा ना बनें.
 

  • 8/10

अनंग्शा ने कहा कि उन्हें इन एक्सपीरियंस को झेलने का कोई दुख नहीं है. एक्ट्रेस के मुताबिक, जिंदगी में एक मुकाम तक पहुंचने के लिए ऐसे अनुभव होने जरूरी हैं.
 

  • 9/10

तभी आप सही या गलत में फर्क कर सकते हो. अनंग्शा का मानना है अपने लक्ष्य और गोल को पकड़े रखो, एक ना एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी.
 

Advertisement
  • 10/10

All Photos: Instagram @anangsha
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement