scorecardresearch
 
Advertisement

अनंग्शा बिस्वास

अनंग्शा बिस्वास

अनंग्शा बिस्वास

अनंग्शा बिस्वास (Anangsha Biswas) भारतीय अभिनेत्री हैं, जो फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. उन्हें खास तौर पर अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में उनके किरदार के लिए पहचाना जाता है. इसके अलावा वह हॉटस्टार की सीरीज होस्टेजेस और नेटफ्लिक्स की फिल्म अस्चार्यचकीत में भी काम कर चुकी हैं.

अनंग्शा बिस्वास का अभिनय से जुड़ाव थिएटर के जरिए शुरू हुआ. मुंबई में उन्होंने नसीरुद्दीन शाह, बेंजामिन गिलानी, फरीद करीम, शेफाली शाह और आकाश खुराना जैसे कलाकारों के साथ थिएटर किया. थिएटर के बाद उन्होंने अभिनय की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया के सिडनी का रुख किया, जहां उन्होंने TAFTA से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली.

अनंग्शा बिस्वास ने फिल्मों में बतौर बाल कलाकार कदम रखा था. उन्होंने सुधीर मिश्रा की फिल्म खोया खोया चांद में एक छोटी भूमिका निभाई थी. इसके बाद वह फिल्म लव शव ते चिकन खुराना में भी नजर आईं. फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख किया.

मिर्जापुर के बाद उन्होंने होस्टेजेस जैसी वेब सीरीज में भी काम किया.


 

और पढ़ें
Follow अनंग्शा बिस्वास on:

अनंग्शा बिस्वास न्यूज़

Advertisement
Advertisement