Advertisement

बॉलीवुड

बुर्का पहनकर मस्जिद जाने पर ट्रोल हुईं मलाइका, यूजर्स बोले- धर्म बदल लिया?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:51 AM IST
  • 1/8

बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा के नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. वीडियो में वो बुर्का पहने नजर आ रही हैं. 

  • 2/8

हाल ही में मलाइका अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद पहुंचीं. मस्जिद जाने के लिए मलाइका ने ब्लैक कलर का बुर्का पहना. 
 

  • 3/8

ग्लैमरस डीवा को बुर्के में देखकर लोगों के होश उड़ गए. बुर्के के साथ मलाइका ने पैरों में शूज पहने हुए थे. मस्जिद के अंदर मलाइका को शूज में देखकर लोगोंं ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. 

Advertisement
  • 4/8

एक यूजर ने लिखा कि धर्म बदल लिया क्या? दूसरे ने लिखा कि पहली बार पूरे कपड़े में दिखाई दे रही हैं. अन्य ने लिखा कि ये क्या पहन लिया. 

  • 5/8

ब्लैक कलर के बुर्के पर मलाइका ने शूज पहने थे. इंटरनेट की पारखी नजरों से मलाइका अपने शूज नहीं छिपा पाईं. एक यूजर ने लिखा कि पता नहीं है क्या कि मस्जिद में जूते पहनकर नहीं जाते. 

  • 6/8

कई लोगों ने मलाइका को दूसरी राखी सावंत कहा. यूजर्स का कहना है कि मलाइका ने पब्लिसिटी के लिए बुर्का पहना और मस्जिद गईं.  
 

Advertisement
  • 7/8

शेख जायद ग्रैंड मस्जिद मलाइका अकेले नहीं गई थीं, बल्कि उनके साथ वहां  'योगी' सर्वेश शशि भी नजर आए. सर्वेश शशि और मलाइका की तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. 

  • 8/8

मलाइका पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जो बुर्का पहनकर मस्जिद गई हैं. इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा को भी बुर्का पहनने पर ट्रोल किया जा चुका है. 

All Photos: Social Media
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement