Advertisement

बॉलीवुड

बुर्का पहन मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, मिस्ट्री मैन के कंधे पर रखा सिर, चर्चा में रिश्ता

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST
  • 1/8

बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने नए वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मलाइका बुर्के में नजर आ रही हैं. 

  • 2/8

ये वीडियो अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का है, जहां मलाइका बुर्का पहनकर पहुंचीं. ग्लैमरस डीवा को बुर्के में देखकर लोगों के होश उड़ गए. 
 

  • 3/8

बुर्के के साथ मलाइका ने पैरों में शूज पहने हुए थे. मस्जिद के अंदर मलाइका को शूज में देखकर लोगोंं ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. 
 

Advertisement
  • 4/8

पहली बार नहीं है जब मलाइका को किसी चीज के लिए ट्रोल किया जा रहा है. ट्रोलिंग के बीच मलाइका के साथ नजर आ रहे मिस्ट्रीमैन ने लोगों का ध्यान खींचा. 
 

  • 5/8

अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में मलाइका अकेले नहीं, बल्कि 'योगी' सर्वेश शशि के साथ नजर आईं. मस्जिद के अंदर सर्वेश शशि, मलाइका के कंधे पर हाथ रखे दिखाई दे रहे हैं.

  • 6/8

ये तस्वीरें सर्वेश शशि ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. दूसरी तस्वीर में वो मलाइका संग कार के अंदर दिख रहे हैं. मलाइका ने सर्वेश शशि के कंधे पर सिर रखा हुआ है और आंखें बंद की हुई हैं. 

सर्वेश शशि और मलाइका की क्लोज तस्वीरों ने उनके लिंकअप की अफवाह भी तेज कर दी है. रिश्ते का सच क्या है, ये सिर्फ वही बता सकती हैं. सर्वेश शशि की बात करें, तो वो योग एंटरप्रेन्योर हैं और SARVA नाम के योग स्टूडियो चेन और वेलनेस प्लेटफॉर्म के फाउंडर हैं. 

Advertisement
  • 7/8

उन्होंने साल 2013 में योग स्टूडियो Zorba की शुरुआत की थी, जिसे बाद में साल 2018 में SARVA के नाम से रीब्रांड किया गया. सर्वेश ने साल 2018 में मलाइका अरोड़ा के साथ मिलकर डीवा योगा भी को-फाउंड किया, जो महिलाओं के लिए योग पर फोकस करने वाला वेलनेस प्लेटफॉर्म है. वेलनेस इंडस्ट्री में सर्वेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है.

  • 8/8

वो फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया की लिस्ट में शामिल हुए थे और साल 2024 में उन्होंने 'हाऊ टू फॉल इन लव विद योगा' नाम की किताब भी लिखी. मलाइका और सर्वेश के बीच प्रोफेशनली भी कनेक्शन है, क्योंकि दोनों बिजनेस पार्टनर हैं. दोनों को अक्सर मुंबई के डीवा स्टूडियो में साथ देखा गया है.

All Photos: Screengrab


 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement