Advertisement

बॉलीवुड

'रात को रूम में मिलो', 65 साल के शख्स ने की डिमांड, नमाशी ने पापा मिथुन चक्रवर्ती से की शिकायत, फिर...

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:07 PM IST
  • 1/10

लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी ने फिल्म बैड बॉय से 2023 में इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्होंने द बंगाल फाइल्स, आखिरी सवाल जैसी फिल्मों में काम किया है.
 

  • 2/10

स्टारकिड का बेटा होने के बाद भी नमाशी की जर्नी स्ट्रगल से भरी रही. बॉलीवुड में पहला प्रोजक्ट पाने के लिए उन्होंने काफी पापड़ बेले थे. 
 

  • 3/10

कई ऑडिशन में वो रिजेक्ट हुए थे. 3 साल तक उन्होंने स्ट्रगल किया था. इस पीरियड में वो समझ गए थे कि स्टार का बेटा होना और आम इंसान का बेटा होने में क्या फर्क है. 
 

Advertisement
  • 4/10

उन्हें शुरुआती दिनों में कई सारे रियलिटी चेक मिले. नमाशी अपने स्ट्रगल की वजह से रिजेक्शन, हार्टब्रेक को समझ पाए. इस प्रोसेस ने उन्हें मेंटली स्ट्रॉन्ग किया.  
 

  • 5/10

नमाशी ने अपनी इस जर्नी में कास्टिंग काउच का भी सामना किया. स्क्रीन अवॉर्ड्स संग बातचीत में नमाशी ने इस घटना पर बात की. साथ ही पिता का रिएक्शन भी बताया.
 

  • 6/10

वो कहते हैं- स्ट्रगल के दिनों में मैं हर जगह ऑडिशन के लिए गया था. इस दौरान कास्टिंग काउच के सीन में फंस गया था. वो शख्स नहीं जानता था मैं किसका बेटा हूं.
 

Advertisement
  • 7/10

''वो अजीब बूढ़ा इंसान था. शायद 65 साल का होगा. मुझे कहा गया कि रात में 11 बजे उससे घर पर जाकर मिलना होगा, तभी उनकी फिल्म में रोल मिलेगा. भद्दे मैसेज भी किए गए.''
 

  • 8/10

''मैंने इस बारे में पिता को बताया था. उन्होंने मुझे इन बातों को अवॉइड करने को कहा था. मैंने उस शख्स को भी बताया कि मैं किसका बेटा हूं.''
 

  • 9/10

''मेरी पहचान जानने के बाद उसने मुझसे माफी मांगी थी. लेकिन मैंने सोचा अगर मेरी जगह कोई आम लड़का होता तो वो क्या करता. उसे मजबूरी में वो सब करना पड़ता.''
 

Advertisement
  • 10/10

नमाशी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से जुडा ये सबसे बुरा पहलू है. कास्टिंग काउच के केस आज भी इंडस्ट्री में हो रहे हैं. आउटसाइडर्स पर वो लोग चांस मारते हैं.
 

All Photos: Instagram @menamashichakraborty
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement