Advertisement

बॉलीवुड

जब सलीम खान की दूसरी पत्नी बनीं हेलेन, पहली पत्नी सलमा से चुराती थीं नजर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST
  • 1/8

वेटरन एक्ट्रेस हेलेन ने एक बार अपने और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान के रिश्ते की शुरुआती मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की थी.

  • 2/8

उन्होंने बताया था कि उस दौर में वो सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान (सुशीला चरक) की इज्जत का इतना ध्यान रखती थीं कि उनसे नजरें मिलाने से भी बचती थीं.

  • 3/8

अरबाज खान के शो द इंविंसिबल्स में बातचीत के दौरान हेलेन ने उस समय के भावुक हालात याद किए और रिवील किया था कि कैसे वो सलमा से नजरें चुराती थीं. 

Advertisement
  • 4/8

उन्होंने बताया कि जब भी वो बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके से गुजरती थीं और उन्हें लगता था कि सलमा खान आसपास हो सकती हैं, तो वो कार में नीचे झुक जाती थीं ताकि सलमा उन्हें देख न लें.

  • 5/8

हेलेन ने कहा- मैं उनकी बहुत इज्जत करती थी. लेकिन एक्ट्रेस के मन की झ‍िझक उन्हें उनसे नजरे नहीं मिलाने देती थीं. हेलेन को अक्सर लगता था कि वो सलीम संग रिश्ता रखके सलमा के साथ गलत कर रही हैं.

  • 6/8

जब हेलेन सलीम खान संग रिश्ते में आई थीं, स्क्रीन-राइटर पहले से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे- सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान थे. ऐसे में उनका और हेलेन का रिश्ता काफी चर्चा में रहा था.

Advertisement
  • 7/8

हालांकि सलीम-हेलेन के रिश्ते की शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन समय के साथ सब बदल गया. लंबे मनमुटाव के दौर के बाद खान परिवार और हेलेन के बीच बेहद अच्छा रिश्ता है. 

  • 8/8

सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा सभी हेलेन की काफी इज्जत करते हैं और उन्हें परिवार का अहम हिस्सा मानते हैं. हेलेन ने सलीम से शादी के बाद अर्पिता का गोद लिया था.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement