Advertisement

बॉलीवुड

रेप केस ने उजाड़ा करियर, खाई जेल की हवा, शोबिज छोड़ विदेश में अब कपड़े बेच रहा एक्टर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST
  • 1/11

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां रातोरात मिला स्टारडम जितनी तेजी से ऊपर जाता है, उतनी ही तेजी से ढल भी जाता है. यहां कब किसका करियर बुलंदियों पर पहुंच जाए और कब रातोरात खत्म हो जाए, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है. 

  • 2/11

ऐसे ही एक सितारे शाइनी आहूजा हैं. एक समय पर उन्होंने बैक-टू-बैक हिट फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी. लेकिन फिर उनपर लगे रेप के आरोपों ने उनके करियर को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया. 

  • 3/11

शाइनी आहूजा ने अपने फिल्मी करियर में हजारों ख्वाहिशें ऐसी, गैंगस्टर, लाइफ इन अ मेट्रो, वो लम्हे और भूल भुलैया जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से खास पहचान बनाई थी. लेकिन अब वो लंबे समय से इंडस्ट्री से गायब हैं. चलिए जानते हैं कि वो अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं?
 

Advertisement
  • 4/11

शाइनी आहूजा की बात करें तो उनका जन्म एक आर्मी परिवार में हुआ. विज्ञापनों के जरिए उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्होंने एक ही साल में 40 से ज्यादा विज्ञापन किए थे.

  • 5/11

पेप्सी के एक विज्ञापन में नजर आने के बाद शाइनी को सुधीर मिश्रा की एक फिल्म मिली और फिर 2005 में उन्होंने 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. 

  • 6/11

उनके करियर में सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा था. डेब्यू के बाद शाइनी ने गैंगस्टर (2006), वो लम्हे (2006), लाइफ इन अ मेट्रो (2007) और भूल भुलैया (2007) जैसी लगातार सक्सेसफुल फिल्में देकर इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया. 

Advertisement
  • 7/11

शाइनी जब अपने करियर की ऊंचाइयों पर थे, तब साल 2009 में उनपर 19 साल की हाउस हेल्प ने रेप का आरोप लगाया, जिससे पूरी इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया था. 

  • 8/11

इस विवाद ने शाइनी के बॉलीवुड करियर को पूरी तरह तबाह कर दिया और इसके बाद उनके सामने वापसी का कोई रास्ता नहीं बचा. आरोपों के बाद शाइनी को जेल जाना पड़ा था और महीनों बाद उन्हें जमानत मिली थी. 

  • 9/11

साल 2011 में शाइनी को दोषी ठहराया गया और 7 साल की जेल की सजा सुनाई गई. हालांकि उन्होंने खुद को बेकसूर बताना जारी रखा और फैसले के खिलाफ अपील की. बाद में शाइनी ने मुंबई हाई कोर्ट में अपील याचिका दायर की और उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी. 

Advertisement
  • 10/11

जेल जाने और कोर्ट-कचहरी के इस दौर ने शाइनी के बॉलीवुड करियर को पूरी तरह खत्म कर दिया. साल 2015 में शाइनी ने 'वेलकम बैक' फिल्म से कमबैक करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत नुकसान हो चुका था. विवादों के चलते उनका फिल्मी करियर पहले ही डूब चुका था. हालांकि, आरोपों के बीच उन्हें पत्नी अनुपम पांडे का पूरा सपोर्ट मिला. कपल की एक बेटी भी है. 
 

  • 11/11

इस पूरे विवाद के बाद शाइनी आहूजा ने शोबिज इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो अब फिलीपींस में रहते हैं. वहां वो कपड़ों का बिजनेस करते हैं.

 

(All Photos Social Media)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement