Advertisement

बॉलीवुड

'शैतान ने मुझे नंगा कर दिया था', ग्लैमर छोड़ एक्ट्रेस ने पहना हिजाब, मुफ्ती से की शादी, चुनी धर्म की राह

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST
  • 1/9

बॉलीवुड फिल्मों में अपनी ग्लैमरस अदाओं से लोगों को दीवाना बना चुकीं एक्ट्रेस सना खान मुफ्ती अनस सईद से शादी कर शोबिज को अलविदा कह चुकी हैं. और इस्लाम धर्म के रास्ते पर चल रही हैं.

  • 2/9

सना खान ने जब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला लिया तो हर कोई शॉक्ड था. हालांकि अब भी वो उस वक्त को याद करती हैं तो रो पड़ती हैं. अक्सर इंटरव्यूज में अपनी आपबीती बयां कर जाती हैं. 

  • 3/9

कुछ वक्त पहले ही उन्होंने रुबीना दिलैक से बातचीत में अपने उस दौर का जिक्र किया था, जब वो समझ नहीं पा रही थीं कि उनके साथ क्या हो रहा है. वो मानने लगी थीं कि उनके सिर पर शैतान का साया मंडरा रहा है. 

Advertisement
  • 4/9

सना ने अपने अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि पछतावा होता है कि कैसे वो पूरे आस्तीन कपड़े पहनने वाली लड़की से बैकलेस पहनने वाली बन गई थीं. सना बोलीं कि मुसलमान होने के नाते पता था कि क्या हराम है पर वो गलत रास्ते पर थीं.

  • 5/9

सना ने अपनी पुरानी ग्लैमरस जिंदगी पर पछतावा जताते हुए कहा था कि उनकी जिंदगी में पहले सब कुछ था पर वो खुश नहीं थीं. वो कोई कपड़ा या गाड़ी खरीदतीं, थोड़ी देर खुशी होती लेकिन फिर सब वैसा हो जाता. उन्होंने खूब पैसे कमाए और खर्च किए लेकिन खुश नहीं रह पा रही थीं.

  • 6/9

सना ने अपना ट्रांसफॉर्मेशन भी याद किया. वो बोलीं- मुझे समझ नहीं आ रहा था कि एक मैं घरेलू लड़की, सलवार-कमीज पहनकर, तेल लगाकर कॉलेज जाने वाली, इस शॉर्टकट और बैकलेस वाली स्टेज तक कैसे पहुंच गई. शैतान ने मुझे कब नंगा कर दिया पता ही नहीं चला.

Advertisement
  • 7/9

सना ये बताते-बताते रोने भी लगी थीं. सना ने बताया कि जब उन्हें एहसास हुआ कि वो जिस रास्ते पर हैं वो उनके मुस्लिम मत के खिलाफ हैं तो ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ दी. वो खुद अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर हैरान थीं. 

  • 8/9

एक्ट्रेस बोलीं- कई सारी चीजें थीं. मुस्लिम परिवार में होना, मुस्लिम पैदा होना. आपको पता होता है कि अच्छा या बुरा क्या है. हर मुस्लिम को पता होता है कि हलाल क्या है, हराम क्या है. मुझे पता था कि गलत कर रही हूं.

  • 9/9

सना ने इसी के साथ बताया कि लोग उनके शौहर मुफ्ती पर ये आरोप लगाते हैं कि उन्होंने उनका ब्रेनवॉश किया है. लेकिन ऐसा नहीं है. वो खुद पहले से ही आस्था से अपना जुड़ाव मानने लगी थीं और हिजाब पहनने और नमाजी बनने को तैयार थीं. 

 

Photos: Instagram @sanakhan21

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement