Advertisement

बॉलीवुड

'शादी से पहले शारीरिक संबंध और प्रेग्नेंसी नॉर्मल', बेबाक हुईं बॉलीवुड हसीनाएं, बयान से मचाई थी हलचल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:08 PM IST
  • 1/9

समय के साथ समाज भी बदल रहा है और इस बदलाव की गूंज हिंदी सिनेमा में भी साफ सुनाई देती है. शादी, लिव-इन रिलेशनशिप, प्री-मैरिटल सेक्स और प्रेग्नेंसी जैसे मुद्दों पर जहां कभी चुप्पी साध ली जाती थी, वहीं आज की इंडस्ट्री की महिलाएं इन पर बिना किसी झिझक के अपनी राय रखती हैं. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि बंदिशें तोड़ने की यह शुरुआत सिर्फ आज की नहीं, बल्कि दशकों पुरानी है. 

 

(Photo: Instagram @raodyness)

  • 2/9

किरण राव: 'आज के दौर में यह नॉर्मल है'

कुछ वक्त पहले फिल्ममेकर किरण राव ने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने के मुद्दे पर अपनी बेबाक राय दी थी.
 

(Photo: Instagram @raodyness)

  • 3/9

किरण ने कहा था कि बदलते वक्त के साथ आज की पीढ़ी के लिए शादी से पहले सेक्स करना एक बेहद आम और स्वभाविक बात बन चुकी है. समाज को अब इस तरह के फैसलों को Taboo के रूप में नहीं देखना चाहिए. 

 

(Photo: Instagram @raodyness)

Advertisement
  • 4/9

जहां आज के दौर में ऐसी बातें करना आसान लगता है, वहीं करीब चार दशक पहले एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने इस मुद्दे पर जो स्टैंड लिया था, वो उस दौर के हिसाब से क्रांतिकारी था. रेखा ने बिना किसी झिझक के कहा था-आप बिना शारीरिक संबंध के किसी इंसान के पूरी तरह करीब नहीं आ सकते. यह तो महज एक इत्तेफाक है कि मैं कभी प्रेग्नेंट नहीं हुई. 

  • 5/9

'शादी से पहले सेक्स बहुत नॉर्मल बात है, जो लोग यह मानते हैं कि औरत को सिर्फ सुहागरात पर ही करीब आना चाहिए, वो पूरी तरह से दकियानूसी सोच रखते हैं.' रेखा का यह बयान साबित करता है कि वो अपने दौर से बहुत आगे की सोच रखती थीं.
 

  • 6/9

एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी हमेशा से सामाजिक बंधनों पर अपने विचार खुलकर सामने रखती आई हैं. शादी से पहले शारीरिक संबंध और प्रेग्नेंसी के मुद्दे पर उनका मानना है कि यह पूरी तरह से किसी भी व्यक्ति की निजी पसंद है.

 

(Photo: Instagram @diamirzaofficial)

Advertisement
  • 7/9

ई-टाइम्स संग बातचीत दीया ने कहा था कि जब आप अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले खुद लेते हैं, तो उनकी जिम्मेदारी उठाना भी आपको आना चाहिए. समाज को दूसरों की निजी जिंदगी पर अपना अधिकार जताने के बजाय लोगों की पर्सनल चॉइस का सम्मान करना चाहिए.

 

(Photo: Instagram @diamirzaofficial)

  • 8/9

यूट्यूब चैनल 'फ्लिप द स्क्रिप्ट विद शुभ्रा' संग बातचीत में जीनत अमान ने अपने एक पुराने बयान में कहा था कि शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहना जरूरी होता है. एक्ट्रेस का कहना था कि आज के समय में लिव-इन पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है.

(Photo: Instagram @thezeenataman)

  • 9/9

एक्ट्रेस ने कहा था कि शादी से पहले पार्टनर संग अपनी कंपैटिबिलिटी को समझना जरूरी है. 

(Photo: Instagram @thezeenataman)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement