Advertisement

बॉलीवुड

21 की उम्र में ग्रेजुएट हुईं हनुमान अंश प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, विदेश में कमाया नाम...हासिल की डिग्री, बरसी महाराज की कृपा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST
  • 1/9

फिल्म हनुमान अंश ने तो बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े ही हैं लेकिन इसकी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर भी नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली है. 

  • 2/9

21 साल की अनुप्रिया ने यूनाइटेड किंगडम की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है. अपनी इस खास उपलब्धि की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसके बाद उनकी पढ़ाई से लेकर फिल्मी सफर तक की चर्चा हो रही है.

  • 3/9

अनुप्रिया ने ग्रेजुएशन की तस्वीरों के साथ एक ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने सबका ध्यान खींचा. उन्होंने लिखा कि उन्हें लगा था कि ग्रेजुएशन के बाद क्या करना है, यह उन्हें पता है, लेकिन महाराज जी की कुछ और ही योजना थी. 

Advertisement
  • 4/9

इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी जिंदगी के सफर के लिए आभार जताया और नीम करोली बाबा से जुड़ी अपनी आस्था भी जाहिर की.

  • 5/9

अनुप्रिया की पोस्ट का सबसे खास हिस्सा उनका महाराज जी का जिक्र करना है. उन्होंने अपने सफर को नीम करोली बाबा से जोड़ते हुए लिखा कि उन्हें लगा था कि आगे की राह उन्हें पता है, लेकिन महाराज जी की योजना कुछ और थी.

  • 6/9

अनुप्रिया ने विदेश में पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और अब ग्रेजुएशन के इस पड़ाव को भी यादगार अंदाज में सेलिब्रेट किया है. उनकी तस्वीरों में ग्रेजुएशन गाउन, हाथों में डिग्री और फूलों का गुलदस्ता नजर आ रहा है.

Advertisement
  • 7/9

पढ़ाई के साथ-साथ अनुप्रिया फिल्मी दुनिया में भी अपनी पहचान बना रही हैं. वो छोटी सी उम्र में ही बड़े फैसले लेना सीख चुकी हैं. अनुप्रिया महाराज जी यानी नीम करोली बाबा की भक्त हैं. उनके सिखाए रास्तों पर चलने में विश्वास रखती हैं.

  • 8/9

पोस्ट के आखिर में उन्होंने 'सीताराम' लिखकर और हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ अपनी भावनाएं जाहिर कीं. उनकी ग्रेजुएशन पोस्ट सिर्फ डिग्री हासिल करने की खुशी नहीं, बल्कि अपने सफर के लिए शुक्रिया कहने का तरीका भी है. उनके पोस्ट पर कमेंट कर दोस्त समेत फैंस भी खुशी जता रहे हैं. 

  • 9/9

अनुप्रिया को देश की सबसे यंगेस्ट प्रोड्यूसर के तौर पर देखा जा रहा है. देखना होगा कि वो आगे क्या कमाल दिखाती हैं.
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement