Advertisement

बॉलीवुड

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt: 3 बब्बर शेरों के बीच रणबीर कपूर ने आलिया को जंगल में किया था प्रपोज, हिम्मत देख चौंके अमिताभ बच्चन

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST
  • 1/8

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फैंस के फेवरेट कपल हैं. दोनों की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में बनी रहती है.

  • 2/8

रणबीर ने अब 'कौन बनेगा करोड़पति' में बताया कि उन्होंने पत्नी आलिया भट्ट को केन्या के मसाई मारा के जंगल के बीच बेहद रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया था. 

  • 3/8

अमिताभ बच्चन को अपने ड्रीम प्रपोजल के बारे में बताते हुए रणबीर बोले- मैंने पहले से ही अपने गाइड और ड्राइवर को टिप दे दी थी कि आप जंगल के बीच में कहीं जाकर गाड़ी रोक देना. 
 

Advertisement
  • 4/8

'मैं पहले से ही अंगूठी लाया था. मैंने उनसे कहा था कि मैं घुटनों के बल बैठूंगा और आप दूर से तस्वीरें खींचना, क्योंकि लड़कियों को तस्वीरों का बहुत शौक होता है इंस्टाग्राम पर डालने का. मैंने सोचा था कि आलिया के लिए ये बहुत जरूरी है.'
 

  • 5/8

रणबीर ने बताया कि जिस जगह उन्होंने आलिया को प्रपोज किया था, वहां 100 मीटर की दूरी पर ही बब्बर शेर दिख रहे थे. रणबीर बोले- माहौल ऐसा था कि 3 बब्बर शेर वहां से कुछ 100 फीट की दूरी पर थे. मेरी शेरनी (आलिया) मेरे सामने खड़ी थीं और मैं चूहा बनकर अपने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज कर रहा था कि बेबी मुझसे शादी करोगी?

  • 6/8

'वो मेरी जिंदगी का बहुत अद्भुत एक्सपीरियंस था. उसे मैं हमेशा याद रहूंगा. रणबीर के ड्रीम प्रपोजल की स्टोरी सुनकर अमिताभ बच्चन भी उनसे काफी इंप्रेस नजर आए.' 

Advertisement
  • 7/8

रणबीर और आलिया ने फिर अप्रैल 2022 को अपने मुंबई वाले घर 'वास्तु' में इंटीमेट तरीके से शादी की थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे. उसी साल 6 नवंबर को कपल ने बेटी राहा का वेलकम किया था. 

  • 8/8

रणबीर कपूर की बात करें तो वो अब फिल्म रामायण में भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 

(Photos: Intagram @aliaabhatt)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement