Advertisement

बॉलीवुड

खुद को नास्त‍िक मानते हैं ये सेलेब्स, किसी धर्म में नहीं आस्था

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST
  • 1/9

जहां कई सेलेब्स का स्पिरिचुअलिटी, भगवान और धर्म की ओर झुकाव दिखता है. वो मोह-माया छोड़ कर अपने धर्म के ईष्ट में लीन दिखते हैं. वहीं कई ऐसे भी हैं जो इन सबमें विश्वास नहीं करते. न तो भक्ति और न ही धर्म में उनका भरोसा होता है. वो खुद को 'एथिस्ट' बताते हैं. आइये आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताते हैं.    

  • 2/9

आमिर खान की दंगल से पहचान बनाने वालीं फातिमा सना शेख खुद को एथिस्ट कहती हैं. वो न तो खुदा में मानती हैं न ही धर्म में. उनका कहना है कि ये सब पॉलिटिशियन्स के हथकंडे होते है नफरत फैलाने के. अगर खुदा है तो जब नफरत फैलाई जाती है तब वो कहां होते हैं. उनके मुताबिक अगर इंसानियत सबसे बड़ी चीज है. 

  • 3/9

वहीं उर्फी जावेद भी ऐसी शख्सियत हैं जो साफ तौर पर कहती हैं कि वो किसी भी धर्म को नहीं मानतीं और वो नास्तिक हैं. वो सभी धर्मों के ग्रंथों को पढ़ती हैं, उनके मुताबिक ये ऐसी चीज है जो कभी किसी पर थोपी नहीं जानी चाहिए.

Advertisement
  • 4/9

राजीव खंडेलवाल भी ऐसे एक्टर हैं जो खुलकर अपने विश्वास पर बात कर चुके हैं. उनका कहना है कि इंसान को किसी 'डिवाइन इंटरवेंशन' की बजाए खुद पर भरोसा करना चाहिए. लोग अक्सर डर में भगवान पर भरोसा जताते हैं.

  • 5/9

कमल हासन कई बार भगवान में अपने विश्वास के बारे में बात कर चुके हैं. उन्होंने साफ किया है कि वो पूजा पाठ में विश्वास नहीं करते और उन्हें इससे कोई दिक्कत भी नहीं है. वो हमेशा लॉजिकल सोच और तर्क को अहमियत देते हैं. उनकी बेटी अक्षरा हासन भी इसी राह पर हैं.

  • 6/9

जॉन अब्राहम भी खुद को नास्तिक बताते हैं. अपने बचपन का किस्सा शेयर करते हुए उन्होंने कहा था कि वो 4 साल के थे तभी उनके पिता ने कहा था कि अच्छा आदमी बनने के लिए किसी पूजा पाठ वाली जगह पर जाने की जरुरत नहीं है. तब से वो इन सब से दूर हैं.

Advertisement
  • 7/9

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज भी कुबूल कर चुकी हैं कि वो नास्तिक हैं और भगवान या पूजा-पाठ में विश्वास नहीं रखतीं. उन्होंने कहा था कि वो किसी सुपरनेचुरनल पावर में यकीन नहीं करतीं, हालांकि वो पॉजिटिव-निगेटिव एनर्जी में विश्वास रखती हैं. उनके माता-पिता धार्मिक हैं, लेकिन उन्होंने खुद इस रास्ते को नहीं चुना.

  • 8/9

जावेद अख्तर भी भक्ति में विश्वास नहीं करते हैं, उनका मानना है कि हमें बस अच्छे कर्म करते रहना चाहिए. वो कई बार धर्म की दकियानूसी विचारों का खंडन करते दिखे हैं.

  • 9/9

जावेद की तरह बेटे फरहान अख्तर भी खुदा को नहीं मानते. उन्होंने खुद को नास्तिक बताया है. ईरानी पारसी परिवार में पैदा हुए अख्तर ने कहा है कि वो नास्तिक हैं और किसी धर्म में विश्वास नहीं करते हैं.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement