राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) एक अभिनेता हैं, जो फिल्म और टेलीविजन सीरीज में अभिनय करते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरीज फिल्मी चक्कर के निर्देशन से की और एक अभिनेता के रूप में उन्हें धारावाहिक कहीं तो होगा में मुख्य भूमिका मिली.
इसके बाद उन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया जिनमें टाइम बम 9/11 (2005), सन लेना (2006), लेफ्ट राइट लेफ्ट (2007), रिपोर्टर्स (2015) जैसे कुछ नाम शामिल हैं (Rajeev Khandelwal TV Series). 2008 में उन्होंने फिल्म आमिर से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद वह शैतान (2011), साउंडट्रैक (2011), टेबल नंबर 21 (2013), सम्राट एंड कंपनी (2015) जैसी कई फिल्मों में नजर आए (Rajeev Khandelwal Movies).
उन्होंने 2018 में ऑल्ट बालाजी के वेब साराज 'हक से' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया. 2019 में, वह दिव्यंका त्रिपाठी के साथ एक और ऑल्ट बालाजी वेब सीरीज 'कोल्ड लस्सी' और 'चिकन मसाला' में दिखाई दिए (Rajeev Khandelwal Web Series).
अभिनय के अलावा उन्होंने कई रियलिटी शो की मेजबानी की है जिनमें डील या नो डील, सच का सामना, सुपर कार्स और माई एंडेवर शामिल हैं (Rajeev Khandelwal TV Shows).
उनका जन्म 16 अक्टूबर 1975 को जयपुर में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था (Rajeev Khandelwal Born). उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल सी.एल. खंडेलवाल (सेवानिवृत्त) हैं.
राजीव खंडेलवाल ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, जयपुर से की. बाद में, उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, अहमदाबाद से रसायन विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की (Rajeev Khandelwal Education).
2007 में, उन्होंने मुस्कान संस्थान से स्वाति नाम की एक पांच वर्षीय लड़की को गोद लिया. खंडेलवाल ने 7 फरवरी 2011 को अपनी लंबे समय से प्रेमिका मंजिरी कामतीकर से शादी की (Rajeev Khandelwal Wife).
नेशनल टीवी पर संभावना ने प्रेग्नेंसी और मदरहुड को लेकर अपना अनुभव शेयर किया. संभावना ने कहा कि लगभग 2 साल पहले मेरा मिसकैरेज हुआ था, तब मैं तीन महीने की प्रेग्नेंट थी.
बातचीत के दौरान पूजा ने अपनी मां की तारीफ करते हुए कहा कि मां ने सिर्फ हर दौर में उनका साथ नहीं दिया, बल्कि उन्हें जन्म देने का साहस भी दिखाया.
पूजा चोपड़ा के पिता ने उन्हें पैदा होते ही छोड़ दिया था. एक्ट्रेस और उनकी बहन को मां ने अकेले पाला है.
नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि सांप अकेले रहने के बजाय ग्रुप में रहना पसंद करते हैं. इनमें बाकायदा सोशल नेटवर्क होता है इसलिए यदि आपको एक सांप दिखे तो सावधान हो जाएं क्योंकि उसके कई साथी आसपास ही छिपे हो सकते हैं.
राजीव खंडेलवाल का मुंबई में 3 मंजिला घर है. जो एस्थेटिक वाइब देता है. एक्टर ने टैरेस किचन गार्डन भी बना रखा है. उन्हें खेती बाड़ी का शौक है.
फिटनेस कोच किरण डेंबला ने साड़ी पहनकर 70 किलो वजन उठाकर सभी को हैरान कर दिया. कभी बीमारी और बढ़ते वजन से परेशान रहने वाली किरण ने सिर्फ 7 महीने में 24 किलो वजन कम किया और आज वो फिटनेस की दुनिया में बड़ा नाम बन चुकी हैं.
टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाल फैंस के फेवरेट एक्टर हैं. उन्होंने हमेशा अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से फैंस का दिल जीता है. मगर अब राजीव टीवी शो में इमोशनल होते दिखे. मां को याद कर वो भावुक हो गए.
फातिमा सना शेख से लेकर जावेद अख्तर और कमल हासन तक, कई सेलेब्स खुद को नास्तिक मानते हैं. ये स्टार्स धर्म और पूजा-पाठ से दूरी रखते हुए इंसानियत, कर्म और आत्मविश्वास को अहम मानते हैं. जानिए किन-किन बॉलीवुड और साउथ स्टार्स ने आस्था को लेकर अलग सोच रखी है.
बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो धर्म और भगवान में विश्वास नहीं रखते और खुद को नास्तिक बताते हैं. जानिए फातिमा सना शेख से लेकर जावेद अख्तर और जॉन अब्राहम तक किन-किन सेलेब्स ने किसी भी धर्म में आस्था रखने से दूरी बनाई.
अक्षय कुमार ने 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' का होस्ट बनकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. उन्होंने इस गेम शो को भारत में हाई-एनर्जी अवतार में पेश किया, जिसमें मजेदार बैंटर, हाई स्टेक गेमप्ले और एंटरटेनमेंट शामिल था. अब खबर आई है कि ये रियलिटी शो बंद होने वाला है.
राजीव खंडेलवाल ने बताया कि कैसे समझदारी से पैसे संभालकर उन्होंने कम प्रोजेक्ट्स में भी सफलता हासिल की. जानिए उनकी फाइनेंशियल प्लानिंग, स्ट्रगल और लग्जरी लाइफस्टाइल की पूरी कहानी.
राजीव खंडेलवाल एक लंबे गैप के बाद दर्शकों के सामने आए हैं. इन दिनों वह अपनी एक नई सीरीज 'अमर विश्वास' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने संजय लीला भंसाली के एक प्रोजेक्ट के बारे में बात की है.
ऋत्विक धनजानी, अंकित गुप्ता, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना जैसे कई कलाकारों ने कास्टिंग काउच के डरावने अनुभव शेयर किए हैं. इंडस्ट्री में फीमेल एक्टर्स ही नहीं मेल एक्टर्स भी इस डरावने एक्सपीरियंस से गुजर चुके हैं.
टीवी राजीव खंडेलवाल और एक्ट्रेस आमना शरीफ की जोड़ी सीरियल 'कहीं तो होगा' में इतनी जबरदस्त थी कि ऑफस्क्रीन भी इनके अफेयर की चर्चा शुरू हो गई थी. एक पुराने इंटरव्यू में राजीव ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की थी.
राजीव खंडेलवाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि कि शादी से पहले जब वो अपनी पत्नी मंजिरी कमतिकर को डेट कर रहे थे, तब उनका रिश्ता मुश्किल दौर से गुजरा था. उन्होंने अपनी डेटिंग को सालों तक सीक्रेट रखा था, लेकिन फिर अचानक उनके रोमांस की खबर मीडिया में लीक हो गई थी.
राजीव खंडेलवाल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उस डरावने पल को याद किया जब उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था. राजीव ने सेक्सुअल हैरेसमेंट पर बात करते हुए कहा कि इसे हैंडल करना आसान भी है और मुश्किल भी. जरूरी है कि आप खुद को पहचानें और अपने संस्कारों पर कायम रहें.
एक्टर राजीव खंडेलवाल ने अपनी संघर्ष की कहानी शेयर की और कहा ये जनरेशन उस चीज को समझेगी ही नहीं कि जब आप अपने गुजरे हुए मुश्किल दिनों को याद करते हैं तो कैसा फील होता है. राजीव ने बताया कि वो आर्मी बैकग्राउंड से आते हैं. ऐसे में जब उन्होंने एक्टर बनने की बात कही, तो उनके माता-पिता ने साथ नहीं दिया और घर छोड़ना पड़ा. हालांकि, उन्होंने मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई.
साहित्य आजतक लखनऊ के मंच पर बॉलीवुड और टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाल और डायरेक्टर आदित्य सरपोतदर पहुंचे. दोनों ने अपनी नई सीरीज 'द सीक्रेट्स ऑफ द शिलेदार्स' को लेकर बात की. साथ ही यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की लगातार चल रही ट्रोलिंग पर भी डायरेक्टर आदित्य ने अपना रिएक्शन दिया.
आज तक के मंच पर राजीव खंडेलवाल और आदित्य धर ने अपनी नई वेब सीरीज 'दी सीक्रेट ऑफ़ देशीले दास', 'सीक्रेट ऑफ सिंहासन' और 'सीक्रेट्स ऑफ़ सिलेदार' के बारे में बात की. यह सीरीज छत्रपति शिवाजी महाराज के खजाने, सिंहासन और इतिहास पर आधारित है. राजीव खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने इन रोल्स को तुरंत स्वीकार कर लिया क्योंकि यह अनोखे और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स थे.
आजकल राजीव डिज्नी प्लस हॉटस्टार के शो 'शोटाइम' में इमरान हाशमी और श्रेया सरन के साथ नजर आ रहे हैं. अब राजीव ने इंडिया में पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स के काम करने पर लगे बैन को लेकर बात की है. राजीव ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार अपने आर्टिस्ट्स को यहां एजेंट बनाकर थोड़े ही भेज रही है.
राजीव खंडेलवाल टेलीविजन इंडस्ट्री का बड़ा नाम रहे हैं. वहीं बॉलीवुड में वो अभी भी अपनी जगह तलाश रहे हैं. इस बीच एक्टर ने अपने साथ हुआ एक कास्टिंग काउच का किस्सा सुनाया.