Advertisement

बॉलीवुड

Aishwarya Rai-Aaradhya Bachchan: ऐश्वर्या राय ने मायके में धूमधाम से मनाया भतीजे का बर्थडे, नानी-मामू संग खिलखिलाईं आराध्या बच्चन

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय की एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं. ऐश्वर्या को देखकर फैंस का दिल खुशी से गदगद हो जाता है. 

  • 2/9

ऐश्वर्या बीते कुछ समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस संग कनेक्टेड रहती हैं. 
 

  • 3/9

ऐश्वर्या राय अब आराध्या बच्चन संग अपने मायके पहुंचीं. वहां उन्होंने अपने भतीजे का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया. ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय ने जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. 
 

Advertisement
  • 4/9

तस्वीरों में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन संग भतीजे शिवांश राय का जन्मदिन सेलिब्रेट करती हुई नजर आईं.
 

  • 5/9

शिवांश अपना बर्थडे केक काटते हुए दिखाई दिए. आराध्या बच्चन अपने मामू के बेटे संग एन्जॉय करती हुई नजर आईं. मामू-मामी, नानी, और कजिन्स संग आराध्या का बॉन्ड देखते ही बनता है. 
 

  • 6/9

ऐश्वर्या राय भी भतीजे संग प्यार से पोज देती हुई दिखाई दीं. स्काई ब्लू शर्ट में ऐश्वर्या सुपर गॉर्जियस लगीं. लाइट ग्लोइंग मेकअप और ओपन हेयर में उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है. 
 

Advertisement
  • 7/9

भाई-भाभी और मां संग ऐश्वर्या को देखकर फैंस भी खुशी से गदगद हो गए हैं. हालांकि, जश्न में अभिषेक बच्चन दिखाई नहीं दिए. फैंस कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि अभिषेक कहां हैं?

  • 8/9

मगर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में आराध्या बच्चन ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. आराध्या हाइट में लगभग मां ऐश्वर्या के बराबर की हो गई हैं. फैंस आराध्या को देखकर इमोशनल हो रहे हैं. फैंस का कहना है कि आराध्या देखते ही देखते इतनी बड़ी हो गई हैं. 

  • 9/9

(Photos: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb, @shrimarai)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement