Advertisement

साउथ सिनेमा

कौन है ये हसीना, जिसने रजनीकांत की जेलर 2 में मचाई तबाही? ऋतिक संग जबरदस्त एक्शन से लूटी महफिल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST
  • 1/8

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस फिल्म में कई कलाकारों ने काम किया, जिनकी अब चर्चा हो रही है. उन्हीं में से एक एक्ट्रेस अपेक्षा पोरवाल भी हैं.

  • 2/8

अपेक्षा पोरवाल ने फिल्म में छोटा मगर एक अहम रोल प्ले किया था. वो जेलर 2 में क्लाइमैक्स के दौरान रजनीकांत के किरदार टाइगर मुथुवेल पांड्यन की मदद के लिए आती हैं.

  • 3/8

अपेक्षा ऋतिक रोशन के साथ नजर आती हैं. क्लाइमैक्स में उनका काफी बड़ा और अच्छा एक्शन सीक्वेंस है, जिसमें उन्होंने पूरी महफिल लूट ली है. 

Advertisement
  • 4/8

जेलर 2 में अपेक्षा पोरवाल का छोटा स्क्रीनटाइम था. मगर उसमें भी उन्होंने पूरी तरह असर छोड़ने का काम किया. फिल्म में उनके काम को काफी सराहना मिल रही है.

  • 5/8

अपेक्षा एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने पहली बार किसी साउथ की फिल्म में काम किया. इससे पहले वो हिंदी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स कर चुकी हैं. 

  • 6/8

अपेक्षा को जिन प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है, उसमें सोनी लिव की सीरीज अनदेखी है. इसके अलावा उन्होंने अरबी में बनी ऐतिहासिक वेब सीरीज स्लेव मार्केट में भी काम किया था.

Advertisement
  • 7/8

अपेक्षा के नाम कई सारे ब्यूटी पेजेंट भी हैं. साल 2009 में वो मिस टीन इंडिया इंटरनेशनल की विजेता रहीं. फिर साल 2015 में उन्होंने दो टाइटल- फेमिना मिस इंडिया दिल्ली और फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया. 

  • 8/8

इन दोनों में से अपेक्षा ने एक खिताब अपने नाम किया, और दूसरे में वो फाइनलिस्ट बनकर रह गईं. साल 2017 में वो मिस डीवा यूनिवर्स इंडिया का हिस्सा बनी थीं, जिसमें वो सेकंड रनर-अप आईं.

All Photos: Instagram@apeksha_porwal

Advertisement
Advertisement