Advertisement

बॉलीवुड

Deepika 2nd Daughter Photo: दीपिका पादुकोण-रणवीर ने छोटी बेटी का किया नामकरण, दशहरे पर दिखाई 'देवी' की पहली झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST
  • 1/8

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. दशहरे के शुभ मौके पर दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी की पहली झलक दिखाई है. 

  • 2/8

दीपिका और रणवीर ने अपनी नन्ही प्रिंसेस का नाम भी रिवील कर दिया है. कपल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कंप्लीट फैमिली फोटो शेयर की है. 

  • 3/8

दीपिका और रणवीर के साथ उनकी दोनों बेटियां दिखाई दे रही हैं. दीपिका अपनी छोटी लाडली को गोद में थामे हुए चहकती हुई नजर आईं. 
 

Advertisement
  • 4/8

वहीं, बड़ी बेटी दुआ पापा रणवीर सिंह की गोद में बैठकर अपनी छोटी बहन को लाड करती हुई नजर आ रही है. 

  • 5/8

सभी मैचिंग कलर के एथनिक आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं. दीपिका और रणवीर की नन्ही परियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गई है. हालांकि, कपल ने अपनी छोटी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है 

  • 6/8

लेकिन दशहरे पर दीपिका-रणवीर ने बेटी का नाम रिवील कर दिया है. उन्होंने अपनी छोटी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है. देवी नाम का भारतीय संस्कृति में खास महत्व है. 

Advertisement
  • 7/8

पावर कपल दीपिका और रणवीर ने 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया था. दूसरी बेटी के जन्म से उनके घर में खुशियों का माहौल है. 

  • 8/8

दीपिका और रणवीर की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में ग्रैंड वेडिंग की थी. शादी के बाद साल 2024 में कपल ने अपनी बड़ी बेटी का वेलकम किया था, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा है. रणवीर-दीपिका दो बेटियों के पेरेंट्स बन चुके हैं. अपनी बच्चियों संग वो खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. 

 

(Photo: Instagram/@deepikapadukone) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement