Advertisement

बॉलीवुड

रणदीप हुड्डा ने दशहरे पर की अश्व पूजा, घोड़ों संग खिंचाई फोटो, बेटी को दिखाई फैमिली ट्रैडिशन की झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:46 PM IST
  • 1/11

देशभर में दशहरे की धूम मची हुई है. बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन और बेटी संग इस पर्व को मनाया.
 

  • 2/11

कपल ने इंस्टा पर सेलिब्रेशन की फोटोज पोस्ट की हैं. एक्टर की दशहरा खास थी, क्योंकि उन्होंने अश्व पूजा भी की.
 

  • 3/11

रणदीप ने पोस्ट में लिखा- दशहरा और अश्व पूजा एक्स्ट्रा स्पेशल फील हुई क्योंकि हमारी बेटी ने जश्न में हिस्सा लिया.
 

Advertisement
  • 4/11

हमारी बेटी परिवार की संस्कृति और परंपरा के साथ बड़ी हो रही है. तस्वीरों में रणदीप ने बेटी का चेहरा छिपाया हुआ है.
 

  • 5/11

एक्टर अपनी पत्नी और बेटी संग महाराष्ट्र के किसी गांव में हैं. अस्तबल में घोड़ों की पूजा के कार्यक्रम में वो शामिल हुए.
 

  • 6/11

फोटो में रणदीप घोड़ों को लाड करते हुए दिखे. घोड़ों के माथे पर लाल टीका और गले में फूलों की माला डली हुई है.
 

Advertisement
  • 7/11

लिन और रणदीप ने घोड़ों संग पोज दिए. दोनों की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
 

  • 8/11

कपल ने बेटी के चेहरे पर इमोजी लगाई है. एक फोटो में अस्तबल को फूलों से सजाया जा रहा है. 
 

  • 9/11

रणदीप ने अपनी लाडली को गोद में पकड़ा हुआ है. अश्व पूजा में बाकी जनता भी शामिल हुई है.
 

Advertisement
  • 10/11

फैंस और सेलेब्स ने रणदीप की फोटो पर कमेंट किया है. यूजर्स ने एक्टर से बेटी का फेस रिवील करने को कहा है.
 

  • 11/11

All Photos: Instagram @randeephooda
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement