Advertisement

बॉलीवुड

1 बेटे की मां हैं गौरी स्प्रैट, 61 साल के आमिर खान की बनेंगी तीसरी दुल्हनिया, लाइमलाइट से रहती हैं दूर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:49 AM IST
  • 1/11

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की जिंदगी में आज 5 जुलाई का दिन काफी खास है, क्योंकि आज वो तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं. आमिर अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट संग शादी करके हमेशा एक के लिए दो से एक हो जाएंगे.

(Photo: Social Media)

  • 2/11

आमिर और गौरी की शादी घर में ही सादगी से होगी. लेकिन शादी से पहले आइए जानते हैं कि आमिर खान की तीसरी दुल्हन गौरी स्प्रैट कौन हैं और क्या करती हैं?

(Photo: Social Media)

  • 3/11

आमिर खान भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं. मगर उनकी होने वाली दुल्हनिया गौरी स्प्रैट लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं. गौरी स्प्रैट को लेकर ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो गौरी की मां तमिलियन हैं और उनके पिता आइरिश हैं.

(Photo: Social Media)

Advertisement
  • 4/11

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी के दादाजी एक स्वतंत्रता सेनानी थे. गौरी काफी पढ़ी-लिखी भी हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में एफडीए (FDA) की डिग्री ली है. 

(Photo: Social Media)

  • 5/11

गौरी खुद एक प्रोफेशनल हेयरड्रेसर हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो गौरी का पहले पति से तलाक हो चुका है. हालांकि, उनके एक्स हसबैंड को लेकर कोई जानकारी नहीं है. पहली शादी से गौरी का एक बेटा है, जो उन्हीं के साथ रहता है. 

(Photo: Social Media)

  • 6/11

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो गौरी आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस 'आमिर खान फिल्म्स' में काम करती हैं. 

 

(Photo: Social Media)

Advertisement
  • 7/11

आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. उस समय आमिर ने अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए खुलासा किया था कि वो एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं और करीब डेढ़ साल पहले वो फिर से एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में आए. 

(Photo: Social Media)

  • 8/11

अब आमिर गौरी को अपनी दुल्हनिया बनाने वाले हैं. गौरी संग आमिर अपने घर में ही रजिस्टर मैरिज करेंगे. आमिर की तीसरी शादी में करीब 150 लोग शामिल होंगे. जश्न में दोनों के परिवारवाले, करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी चुनिंदा हस्तियां भी दिखाई देंगी. 

 

(Photo: Social Media)

  • 9/11

बता दें कि गौरी संग आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी. एक्टर की पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी. लेकिन कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया था. इस शादी से आमिर के दो बच्चे हैं- बेटी आयरा खान और बेटा जुनैद खान.

(Photo: Social Media)

Advertisement
  • 10/11

रीना संग तलाक के बाद आमिर ने किरण राव संग दूसरी शादी करके घर बसाया था. लेकिन कुछ सालों बाद उनकी ये शादी भी टूट गई. इस शादी से आमिर का एक बेटा है. हालांकि, तलाक के बाद भी आमिर अपनी दोनों एक्स वाइफ संग फ्रेंडली बॉन्ड शेयर करते हैं. 

(Photo: Social Media)

  • 11/11

अब आमिर अपनी स्वीटहार्ट गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी कर रहे हैं. शादी में आमिर के तीनों बच्चे भी शामिल होंगे. आमिर और गौरी को शादी की ढेर सारी बधाइयां. 

 

(Photo: Social Media)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement