खिलाड़ी ऋचा घोष का नाम वोटर लिस्ट की पेंडिंग कैटेगरी में, TMC ने चुनाव आयोग को घेरा

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता खिलाड़ी ऋचा घोष का नाम मतदाता सूची में विचाराधी श्रेणी में डाल दिया गया है. इसे लेकर पार्टी ने निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में जानबूझकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है.

Advertisement
टीएमसी ने चुनाव आयोग पर क्रिकेटर ऋचा घोष का नाम मतदाता सूची की पेंडिंग कैटेगरी में डालने का आरोप लगाया. (Photo: PTI) टीएमसी ने चुनाव आयोग पर क्रिकेटर ऋचा घोष का नाम मतदाता सूची की पेंडिंग कैटेगरी में डालने का आरोप लगाया. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:00 AM IST

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को आरोप लगाया कि विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य ऋचा घोष का नाम 28 फरवरी को जारी मतदाता सूची में अंडर एडजुडिकेशन (विचाराधीन) श्रेणी में डाल दिया गया है. पार्टी ने इसे लेकर निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. रिचा सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 19 की निवासी हैं

Advertisement

हाल ही में वह पश्चिम बंगाल पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर नियुक्त हुई हैं और सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के रूप में कार्यभार संभाला है. टीएमसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 'भाजपा और निर्वाचन आयोग का यह तमाशा अब बेतुकेपन की नई हदें पार कर रहा है.' पार्टी ने कहा कि भारत के लिए गौरव लाने वाली, विश्व कप विजेता विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष को अंतिम मतदाता सूची में ‘अंडर एडजुडिकेशन’ में डाल दिया गया है, जो बेहद चिंताजनक है.

यह भी पढ़ें: '10वीं का एडमिट कार्ड मान्य, लेकिन पास सर्टिफिकेट जरूरी', बंगाल SIR विवाद पर SC की अहम टिप्पणी

तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं और हर बंगाली की प्रशंसा अर्जित करने वाली खिलाड़ी के मतदाता अधिकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. पार्टी ने कहा कि जब नेशनल आइकन और सेलिब्रिटी भी इस तरह निशाने पर लिए जा सकते हैं, तो आम बंगाली मतदाता की क्या स्थिति होगी. टीएमसी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत आम मतदाताओं को भी इसी श्रेणी में डाले जाने से तुलना करते हुए इसे उनका अपमान बताया.

Advertisement

तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि निर्वाचन आयोग इस तरह का गड़बड़झाला जानबूझकर कर रहा है. पार्टी ने कहा कि यह लोगों को मताधिकार से वंचित करने और बंगाल की आवाज दबाने की बड़ी साजिश है. बता दें कि ऋचा घोष (22 वर्षीय) भारत की आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप विजेता टीम की सदस्य थीं. भारत की महिला टीम ने 2025 में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीकी टीम को 52 रन से हराकर खिताब जीता था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »