सिर्फ इन 3 स्टेप में बन जाएंगे गिग वर्कर, फिर होगी हज़ारों में कमाई

गिग वर्कर इकॉनोमी पिछले कुछ वक्त में काफी बूम कर रही है. अगर आपके पास स्मार्टफोन है, तो आप भी बेहद आसानी से इसका हिस्सा बन सकते हैं. एक बड़ी संख्या में मेट्रो सिटीज़ में लोग कई तरह के प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं, जिसकी प्रक्रिया कुछ इस तरह की है.

Advertisement
किसी भी प्लेटफॉर्म से आसानी से जुड़ा जा सकता है. किसी भी प्लेटफॉर्म से आसानी से जुड़ा जा सकता है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

डिजिटल दौर में गिग इकॉनमी ने युवाओं और महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने और हर महीने कमाई करने के नए रास्ते खोले हैं. प्रोंटो, स्नैबिट, स्विगी और यसमैडम जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़कर काम शुरू करने की प्रक्रिया अब पहले से आसान और साफ हो गई है.

प्लेटफॉर्म वर्कर बनकर हर महीने ₹30,000 से ₹55,000 तक की स्थिर आय पाने के लिए 3-स्टेप की आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जरूरी दस्तावेज और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद हब और शिफ्ट चुनना शामिल है.

Advertisement

पहला स्टेप: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या ऐप डाउनलोड करें

काम शुरू करने के लिए संबंधित प्लेटफॉर्म की आधिकारिक मोबाइल ऐप डाउनलोड करें या उसकी वेबसाइट पर जाएं. उदाहरण के लिए प्रोंटो या स्विगी पार्टनर ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहां अपना नाम, मोबाइल नंबर, जेंडर और शहर जैसी बुनियादी जानकारी दर्ज करें. फॉर्म जमा करने के 24 घंटों के भीतर कंपनी कॉल या मैसेज के जरिए आगे की प्रक्रिया बताती है.

क्लिक करें: ड्यूटी पर पी सिगरेट-शराब तो डिलीवरी बॉय की जाएगी नौकरी? ये है नियम

दूसरा स्टेप: जरूरी दस्तावेज जमा करें और मुफ्त ट्रेनिंग लें

आवेदन के बाद आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक/चेक बुक जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं. पहचान की जांच के लिए केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी करनी होती है. इसके बाद कंपनी के नजदीकी सेंटर पर 3 दिनों की व्यावहारिक और पूरी तरह मुफ्त ट्रेनिंग दी जाती है. इस ट्रेनिंग में काम के मानक, साफ-सफाई, ग्राहकों से बर्ताव और ऐप का सही इस्तेमाल सिखाया जाता है. ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने पर कंपनी की यूनिफॉर्म, टी-शर्ट और किट/बैग दिया जाता है.

Advertisement

तीसरा स्टेप: हब और शिफ्ट चुनकर कमाई शुरू करें

ट्रेनिंग के अगले ही दिन से काम शुरू किया जा सकता है. अपने घर के नजदीकी हब या जगह का चुनाव करने के साथ सुविधा के मुताबिक पार्ट-टाइम या फुल-टाइम शिफ्ट तय की जा सकती है. शिफ्ट 4, 6, 8 या 12 घंटे की हो सकती है. पार्टनर ऐप पर आसपास के इलाकों से बुकिंग या ऑर्डर आने के बाद उन्हें स्वीकार कर काम पूरा किया जा सकता है. कमाई सीधे बैंक खाते में जमा कर दी जाती है.

इस तरह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज और 3 दिनों की मुफ्त ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नजदीकी हब और 4, 6, 8 या 12 घंटे की शिफ्ट चुनकर प्लेटफॉर्म वर्कर के तौर पर काम शुरू किया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »