पकड़ा गया NEET Paper Leak का मास्टरमांइड संजीव मुखिया, EOU ने आधी रात को पटना से दबोचा

NEET paper leak mastermind arrested: EOU को गुप्त सूचना मिली थी कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ स्थित एक अपार्टमेंट में आने वाला है. इस सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की योजना बनाई. गुरुवार रात को ऑपरेशन शुरू किया गया और संजीव मुखिया को धर दबोचा.

Advertisement
नीट यूजी पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पटना से गिरफ्तार (फाइल फोटो) नीट यूजी पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पटना से गिरफ्तार (फाइल फोटो)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 25 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST

NEET पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया. नीट पेपर लीक की शुरुआती जांच कर रही बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार रात पटना के सगुना मोड़ इलाके से संजीव मुखिया को गिरफ्तार किया. इस ऑपेशन में EOU के साथ दानापुर पुलिस ने भी सहयोग किया. संजीव मुखिया लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश में सीबीआई भी लगी हुई थी.

Advertisement

बिहार पुलिस ने घोषित किया था इनाम
हाल ही में बिहार पुलिस मुख्यालय ने संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. यह इनाम 10 अप्रैल 2025 को घोषित किया गया था, जिसमें पुलिस और आम लोगों से उसकी जानकारी देने की अपील की गई थी. संजीव मुखिया पर नीट पेपर लीक के अलावा बिहार में शिक्षक भर्ती और कांस्टेबल भर्ती परीक्षा जैसे कई पेपर लीक मामलों में शामिल होने का आरोप है.

कैसे हुई गिरफ्तारी?
EOU को गुप्त सूचना मिली थी कि संजीव मुखिया दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ स्थित एक अपार्टमेंट में आने वाला है. इस सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की योजना बनाई. गुरुवार रात को ऑपरेशन शुरू किया गया और संजीव मुखिया को धर दबोचा. इस कार्रवाई में दानापुर पुलिस की मदद से इलाके को घेर लिया गया था, ताकि वह भाग न सके.

Advertisement

पिछले साल लीक हुआ था नीट का पेपर
नीट पेपर लीक का मामला 5 मई 2024 को सामने आया था, जब पटना पुलिस ने अनियमितताओं का खुलासा किया. शुरुआत में EOU ने इसकी जांच शुरू की थी, लेकिन बाद में 23 जून 2024 को यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया. सीबीआई ने अपनी जांच में संजीव मुखिया को मुख्य आरोपी माना था, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था. अब उसकी गिरफ्तारी से राज्य में पेपर लीक मामले की कई परते खुल सकती हैं और खुलासे हो सकते हैं.

CBI भी करेगी पूछताछ
संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद EOU और सीबीआई उससे पूछताछ शुरू करेंगी. उम्मीद है कि इससे नीट पेपर लीक के पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा. संजीव का बेटा शिव कुमार पहले से ही शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में जेल में है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »