तुर्की में F-16 फाइटर जेट क्रैश, ईरान से तनाव के बीच अमेरिकी जेट के साथ बड़ा हादसा

तुर्की के बालिकेसिर प्रांत में 25 फरवरी 2026 की सुबह तुर्की वायुसेना का F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया. टेकऑफ के तुरंत बाद हाईवे के पास गिरा, जिसमें पायलट मेजर इब्राहिम बोलात शहीद हो गए. डैशकैम फुटेज में क्रैश के शुरुआती पल और आग का गोला कैद हुआ.

Advertisement
ये है एफ-16 फाइटर जेट. अमेरिका ने इसे कई देशों को बेचा है. (Photo: ITG) ये है एफ-16 फाइटर जेट. अमेरिका ने इसे कई देशों को बेचा है. (Photo: ITG)

ऋचीक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

25 फरवरी 2026 की सुबह (मंगलवार रात करीब 12:50 बजे) तुर्की के पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में तुर्की वायुसेना का एक F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया. जेट 9वीं मुख्य जेट बेस (Balıkesir 9th Main Jet Base) से मिशन फ्लाइट पर उड़ा था. टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद रेडियो और रडार संपर्क टूट गया. जेट बालिकेसिर के पास इस्तांबुल-इज्मिर हाईवे के नजदीक गिरा. मलबा दूर-दूर तक बिखर गया. बड़ा आग का गोला उठा. पायलट मेजर इब्राहिम बोलात शहीद हो गए.

Advertisement

डैशकैम फुटेज में क्या दिखा?

सड़क पर चल रही कारों के डैशकैम में शुरुआती पल कैद हो गए. वीडियो में जेट नीचे की ओर तेजी से गिरता दिख रहा है. क्रैश के बाद जोरदार धमाका और आग की लपटें दिखीं. स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर यह फुटेज तेजी से वायरल हो गया. बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे.

यह भी पढ़ें: सुखोई ने दुश्मन के रनवे और अड्डे उड़ाए, मिग-29 ने टैंक... पोखरण 'वायु शक्ति' वॉर कैपिसिटी की टेस्टिंग

F-16 फाइटिंग फाल्कन – पूरी स्पेसिफिकेशन

F-16 Fighting Falcon अमेरिका का प्रसिद्ध सिंगल-इंजन, सुपरसोनिक मल्टीरोल फाइटर जेट है. इसे General Dynamics ने बनाया (अब Lockheed Martin प्रोड्यूस करता है). यह चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जो हवा में हवा और हवा में जमीन पर हमला करने में माहिर है.

  • लंबाई: 49 फीट 5 इंच (15.06 मीटर)
  • विंगस्पैन (पंखों की चौड़ाई): 32 फीट 8 इंच (9.96 मीटर)
  • ऊंचाई: 16 फीट (4.88 मीटर)
  • खाली वजन: लगभग 19,700 पाउंड (8,936 किग्रा)
  • अधिकतम टेकऑफ वजन: 37,500 पाउंड (17,000 किग्रा) से लेकर 48,000 पाउंड तक
  • इंजन: Pratt & Whitney F100-PW-229 या General Electric F110-GE-129 टर्बोफैन इंजन. आफ्टरबर्नर के साथ 29,000 पाउंड थ्रस्ट.
  • अधिकतम गति: 2400 किमी/घंटा
  • उड़ान: 50,000 फीट (15,240 मीटर) से ज्यादा
  • रेंज: आंतरिक ईंधन के साथ 2,000 मील से ज्यादा (एक्सटर्नल टैंकों के साथ और बढ़ जाती है)

Advertisement

हथियार
 
20mm M61 Vulcan गन (500 राउंड). 11 हार्डपॉइंट्स – AIM-9 Sidewinder, AIM-120 AMRAAM मिसाइलें, बम, रॉकेट, ईंधन टैंक आदि. फ्लाई-बाय-वायर कंट्रोल सिस्टम, बबल कैनोपी (पायलट को 360° विजिबिलिटी), साइड स्टिक कंट्रोल, 30° झुकी हुई ejection seat (g-force सहन करने में मदद).

तुर्की वायुसेना (TuAF) दुनिया के सबसे बड़े F-16 ऑपरेटर्स में से एक है. उसके पास 200 से ज्यादा F-16 (Block 30, 40, 50 और नए Block 70/72) हैं. ये NATO मिशनों में अहम भूमिका निभाते हैं.

F-16 की दुर्घटना का इतिहास

F-16 1970 के दशक से सेवा में है. दुनिया भर में हजारों F-16 उड़ान भर चुके हैं, लेकिन दुर्घटनाएं भी हुई हैं. F-16.net के अनुसार 2020 तक 670 से ज्यादा हुल-लॉस (पूरी तरह नष्ट) दुर्घटनाएं दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: फरवरी की 'कूलनेस' कहां चली गई? मौसम में बदलाव दे रहा खतरनाक संकेत

ज्यादातर कारण...

  • इंजन फेलियर
  • पायलट एरर (स्पेशल डिसऑरिएंटेशन)
  • मौसम
  • मिड-एयर कोलिजन
  • टेक्निकल खराबी

तुर्की में पिछले क्रैश

  • दिसंबर 2003: बालिकेसिर प्रांत में ही एक F-16C क्रैश हुआ था.
  • 1996: यूनान के Mirage 2000 ने एजियन सागर में एक तुर्की F-16D को शूट डाउन किया. अन्य ट्रेनिंग मिशनों में कई हादसे हुए हैं. 

हाल के सालों में पोलैंड (2025 एयरशो रिहर्सल), अमेरिका और अन्य देशों में भी F-16 क्रैश हुए हैं. F-16 का सेफ्टी रिकॉर्ड कुल मिलाकर अच्छा माना जाता है, लेकिन ज्यादा संख्या होने से दुर्घटनाएं भी ज्यादा होती हैं.

Advertisement

इस दुर्घटना के बारे में...

अभी कारण पता नहीं चला है. तुर्की रक्षा मंत्रालय और स्थानीय अभियोजन विभाग जांच कर रहे हैं. मौके से मलबा बरामद कर लिया गया है. हाईवे पर कोई आम नागरिक घायल नहीं हुआ. यह घटना तुर्की वायुसेना के लिए बड़ा झटका है. F-16 तुर्की की हवाई ताकत का अहम हिस्सा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होंगे – इंजन समस्या, पायलट की गलती या कोई और तकनीकी मुद्दा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement