Advertisement

डिफेंस न्यूज

सुखोई ने दुश्मन के रनवे और अड्डे उड़ाए, मिग-29 ने टैंक... पोखरण 'वायु शक्ति' वॉर कैपिसिटी की टेस्टिंग

विमल भाटिया
  • जैसलमेर,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST
  • 1/12

भारतीय वायुसेना ने राजस्थान के जैसलमेर जिले में पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में 'वायु शक्ति-2026' अभ्यास की फुल ड्रेस रिहर्सल की. यह रिहर्सल मंगलवार को हुई, जिसमें वायुसेना ने अपनी मारक क्षमता, सटीक प्रहार और एकीकृत युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. Photo: ITG

  • 2/12

रिहर्सल में राफेल लड़ाकू विमान ने सुपरसोनिक बूम के साथ शुरुआत की, जिससे पूरी रेंज थर्रा उठी. सुखोई-30 MKI ने दुश्मन के रनवे और ठिकानों पर 44 बम गिराए. मिग-29 ने टैंक काफिले को नष्ट किया, जबकि जगुआर ने सुदर्शन फॉर्मेशन में टारगेट पर हमला किया. Photo: ITG

  • 3/12

मिराज-2000, हॉक और अन्य विमानों ने रॉकेट, लेजर गाइडेड बम और मिसाइल से नकली दुश्मन ठिकानों - जैसे रडार, बंकर, एम्यूनिशन डंप, हवाई पट्टी और पेट्रोल पंप - को ध्वस्त किया. कुल 18 नकली टारगेट्स को बर्बाद किया गया. Photo: ITG

Advertisement
  • 4/12

हेलीकॉप्टरों में अपाचे, प्रचंड (एलसीएच), चिनूक, एमआई-17 और चेतक शामिल रहे. चिनूक ने एम777 होवित्जर तोप पहुंचाई, जबकि गरुड़ कमांडो ने हेलीकॉप्टर से ड्रॉप कर आतंकवादी ठिकाने मुक्त करवाया. Photo: ITG

  • 5/12

सी-130जे हरक्यूलिस ने रात में असॉल्ट लैंडिंग की और कमांडो ड्रॉप किया. सी-295 ने भी असॉल्ट लैंडिंग दिखाई. Photo: ITG

  • 6/12

स्वदेशी हथियारों जैसे आकाश और समर मिसाइल ने सतह से हवा में मार करने वाले लक्ष्यों को सफलतापूर्वक नष्ट किया. परिवहन विमानों में सी-17, सी-130जे, सी-295 आदि शामिल थे. Photo: ITG

Advertisement
  • 7/12

रिहर्सल का मुख्य आकर्षण पहली बार वायु शक्ति में शामिल भव्य ड्रोन शो रहा. इसमें भारत का नक्शा, आतिशबाजी, एयरफोर्स का प्रतीक विमान दिखाया गया. Photo: ITG

  • 8/12

ड्रोन शो में 1965 के सरगोधा युद्ध में निर्मलजीत सिंह की बहादुरी, कारगिल में टाइगर हिल बमबारी, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर को दर्शाया गया. Photo: ITG

  • 9/12

S-400 जैसी वायु रक्षा प्रणालियों से दुश्मन हमलों को नाकाम करने का भी प्रदर्शन हुआ. हालिया तकनीकी घटना के कारण स्वदेशी HAL तेजस Mk-1 रिहर्सल में शामिल नहीं हुआ. IAF तेजस बेड़े की सुरक्षा जांच कर रही है, इसलिए मुख्य कार्यक्रम में भी इसके शामिल होने की संभावना कम है. Photo: ITG

Advertisement
  • 10/12

रिहर्सल में मुख्य अतिथि उप वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल नागेश कपूर और दक्षिण पश्चिमी कमान के एयर मार्शल तेजेंद्र सिंह सहित सेना-नौसेना के अधिकारी, फ्रेंडली देशों के एयर अटैची और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे. Photo: ITG

  • 11/12

वायु शक्ति-2026 का मुख्य आयोजन 27 फरवरी 2026 को होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि रहेंगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे. Photo: ITG

  • 12/12

यह अभ्यास भारतीय वायुसेना की पूर्ण स्पेक्ट्रम युद्ध क्षमता, सटीकता और तैयारियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगा. Photo: ITG

Advertisement
Advertisement