पाकिस्तान और अफगानिस्तान (तालिबान शासन) के बीच बॉर्डर पर तनाव बहुत बढ़ गया है. दोनों तरफ गोलीबारी, हमले और हवाई हमले हो रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा वायरल हो रहा है – अफगान सैनिकों ने पाकिस्तानी जेट गिरा दिया, वो भी रॉकेट लॉन्चर से. कुछ पोस्ट में लिखा है F-16, कुछ में JF-17. Tolo News ने भी रिपोर्ट किया कि अफगान फोर्स ने पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट गिराया. लेकिन कौन सा जेट था?
पहले समझें पूरा बैकग्राउंड
और अफगानिस्तान के बीच ड्यूरंड लाइन (सीमा) पर सालों से झगड़ा चल रहा है. पाकिस्तान कहता है कि अफगानिस्तान में छिपे टीटीपी (पाकिस्तानी तालिबान) उसके खिलाफ हमले करते हैं. इसलिए पाकिस्तान ने पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान के नंगरहार, पक्तिया और अन्य इलाकों में हवाई हमले किए. इन हमलों में पाकिस्तानी एयर फोर्स के जेट्स (F-16 और JF-17 दोनों) इस्तेमाल हुए.
यह भी पढ़ें:
तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की – उन्होंने पाकिस्तानी बॉर्डर पोस्ट पर हमला किया, कुछ पोस्ट कब्जा लिए और सैनिक मारे जाने का दावा किया. पाकिस्तान ने फिर काबुल, कंधार और पक्तिया पर और हमले किए. इसी बीच ने दावा किया कि एक पाकिस्तानी जेट उनके एयरस्पेस में घुस आया था और उन्होंने उसे गिरा दिया.
Tolo News ने क्या कहा?
Tolo News ने 27 फरवरी 2026 को ब्रेकिंग न्यूज में लिखा... सिक्योरिटी सोर्सेज ने Tolo News को बताया कि अफगान फोर्स ने पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट गिरा दिया, जो अफगानिस्तान के एयरस्पेस में घुस आया था. ध्यान दें – Tolo News ने F-16 या JF-17 कुछ नहीं बताया. सिर्फ पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट कहा. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने भी हमलों की पुष्टि की, लेकिन जेट गिराने का जिक्र नहीं किया.
यह भी पढ़ें:
सोशल मीडिया पर क्या वायरल है?
अफगान अकाउंट (@AFGDefense) और कई प्रो-तालिबान अकाउंट्स ने वीडियो पोस्ट किया. इसमें जलता हुआ wreckage दिख रहा है, पाकिस्तानी झंडा और नंबर 85510 दिख रहा है. कैप्शन लिखा है - यह अमेरिकी बना पाकिस्तानी F-16 है, जिसे अफगान फोर्स ने गिराया.
कुछ लोग लिख रहे हैं – रॉकेट लॉन्चर से गिराया. लेकिन कई यूजर्स (यहां तक कि Grok जैसे AI भी) बता रहे हैं कि यह वीडियो पुराना या फेक लगता है. नंबर 85510 किसी पाकिस्तानी जेट का नहीं मिलता. पहले भी ऐसे फेक वीडियो वायरल हुए थे (जैसे 2020 का ट्रेनर जेट क्रैश या पुराना B-17 wreckage).
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तान के पास कौन-कौन से जेट हैं?
पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) के पास दो मुख्य फाइटर जेट हैं...
पहला है F-16. यह की Lockheed Martin कंपनी में बना है. पाकिस्तान के पास इस जेट के लगभग 75 से 80 विमान हैं. इसकी खासियत यह है कि यह बहुत तेज उड़ता है. इसमें एडवांस्ड रडार लगा हुआ है. यह लंबी दूरी की मिसाइलें ले जा सकता है. अमेरिका ने इसके इस्तेमाल पर कुछ खास शर्तें भी लगा रखी हैं.
यह भी पढ़ें:
दूसरा है JF-17 Thunder. यह और पाकिस्तान के संयुक्त उत्पादन से बना है. पाकिस्तान के पास इसके 150 से ज्यादा विमान हैं, जो उनकी फ्लीट में सबसे ज्यादा संख्या में हैं. यह जेट सस्ता है, आसानी से बनाया जा सकता है. ज्यादातर हमलों में यही इस्तेमाल किया जाता है. 2024 में अफगानिस्तान पर हुए हमलों में भी JF-17 जेट ही इस्तेमाल किए गए थे. F-16 ज्यादा महत्वपूर्ण मिशन के लिए बचाकर रखा जाता है.
क्या अफगानिस्तान के पास जेट गिराने की ताकत है?
पाकिस्तान ने क्या कहा?
पाकिस्तान ने किसी भी जेट के गिरने की पुष्टि नहीं की. उन्होंने कहा कि उनके हमले सफल रहे और अफगानिस्तान में नुकसान हुआ. कोई पायलट मिसिंग या क्रैश रिपोर्ट नहीं आई.
यह भी पढ़ें:
तो आखिर सच्चाई क्या है?
Tolo News का दावा सिर्फ पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट तक सीमित है – टाइप नहीं बताया. सोशल मीडिया पर F-16 ज्यादा वायरल है क्योंकि अमेरिकी जेट गिराने का दावा ज्यादा बड़ा लगता है. F-17 का जिक्र कम है, लेकिन वास्तविक हमलों में JF-17 का इस्तेमाल ज्यादा संभावित है.
वीडियो संदिग्ध हैं. यह अनवेरिफाइड क्लेम है. दोनों देश युद्ध की स्थिति में हैं, इसलिए दोनों तरफ झूठे/बढ़ा-चढ़ा के दावे हो रहे हैं. पाकिस्तान ने ओपन वॉर जैसे बयान दिए हैं. अफगानिस्तान ने भी जवाबी हमले की धमकी दी है.
ऋचीक मिश्रा