सिद्धू मूसेवाला की हत्या होने वाली है, हफ्ते भर पहले ही इस शख्स को मिल गई थी जानकारी

Sidhu Moose wala हत्याकांड में पुलिस रोज खुलासे कर रही है. इस कांड में शामिल गैेंग ने सलमान खान को भी धमकी दी है. यही वजह है पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र तीन राज्यों की पुलिस लॉरेंस बिश्नोई और उसके गुर्गों से पूछताछ कर रही है.

Advertisement
Sidhu Moose Wala की पिछले महीने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. Sidhu Moose Wala की पिछले महीने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2022,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST
  • मूसेवाला हत्याकांड में हर रोज नए खुलासे
  • बिश्नोई गैंग के गुर्गों से पूछताछ जारी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) हत्याकांड में पुलिस हर रोज नए-नए खुलासे कर रही है.  सिद्धेश कांबले उर्फ महाकाल नाम के एक अपराधी का दावा है कि उसको एक हफ्ते पहले ही पता चल गया था कि मूसेवाला की हत्या होने वाली है. बता दें कि महाकाल को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था. कुछ दिन पहले ही उसने बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को धमकी पब्लिसिटी के लिए दिया था.

Advertisement

महाकाल को पुणे पुलिस (ग्रामीण) ने मूसेवाला की हत्या के एक हफ्ते बाद गिरफ्तार किया गया था. बताया जा रहा है कि महाकाल भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है. उससे सलमान खान को धमकी वाले मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस पूछताछ कर चुकी है. वहीं मूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस की टीम सवाल-जवाब कर चुकी है.

महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि महाकाल इस हत्याकांड में सीधे तौर पर शामिल नहीं था लेकिन जो जानकारी अब तक मिली है उसके मुताबिक उसे पता था कि मूसेवाला की हत्या होने वाली है. क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग को कनाडा से चला रहे विक्राम बराड़ ने उसके साथ मूसेवाला को लेकर कई बार बातचीत की थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूसेवाला की हत्या की तारीख यानी 29 मई से हफ्ते भर पहले से महाकाल विक्रम बराड़ के संपर्क में था.

Advertisement

ये भी पता चला है कि एजेंसियां उनकी बातचीत को पकड़ न पाएं इसके लिए गैंग के गुर्गे आपस में बातचीत के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते थे और एनक्रेप्टिड मैसेज एप्स का इस्तेमाल और कोडवर्ड्स में बात करते थे. बता दें कि पुणे पुलिस की टीम लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने के लिए दिल्ली में हैं. पुणे पुलिस बिश्नोई से संतोष जाधव का सुराग पाना चाहती है. 

संतोष जाधव भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर है जिसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल होने की बात को स्वीकार किया है और वह पुणे में भी एक हत्या के मामले में आरोपी है. महाराष्ट्र पुलिस ने उसके खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया है. पुणे पुलिस बिश्नोई से इस बात का भी पता करेगी कि महाराष्ट्र के कितने लोग उसकी गैंग में शामिल हैं.

वहीं गुरुवार को सिद्धेश कांबले उर्फ महाकाल ने मुंबई पुलिस की पूछताछ में बताया था कि बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गों ने ही सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरा लेटर भेजा था. ये विक्रम बराड़ का प्लान था ताकि डराकर उनसे पैसे वसूले जा सकें.

सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड का मुख्य किरदार संदीप उर्फ केकड़ा को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर कोर्ट ने भेज दिया है. उसी ने मूसेवाला की रेकी की और विदेश में बैठे गोल्डी बरार को जानकारी दी. पुलिस ने अदालत को बताया कि वो जांच में ठीक से सहयोग नहीं कर रहा है और जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा है लिहाजा उसकी रिमांड दी जाए.

Advertisement

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस की पूछताछ में केकड़ा ने बताया है कि मूसेवाला की रेकी की डील 15 हज़ार रुपए में हुई थी. वो कई बार रेकी करने गया था.  इतना ही नहीं जांच में ये भी सामने आया है कि 13 बार केकड़ा की फोन पर गोल्डी बराड़ से बात हुई थी. 29 तारीख को जिस दिन सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई उस दिन केकड़ा ही वो शख्स है जिसने गोल्डी बरार को ये जानकारी दी थी कि मूसेवाला निकल गया है. उसके साथ सिक्योरिटी नहीं है और वो बुलेटप्रूफ गाड़ी में भी नहीं है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »