UP: शराब पीकर मारपीट करता था पति, पत्नी ने हत्या कर आंगन में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया शव

Unnao News: यूपी के उन्नाव में एक महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को घर के आंगन में चार फीट का गड्ढा कर दफना दिया. बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर महिला ने उसकी हत्या कर दी.

Advertisement
घर के आंगन से लाश निकालकर पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाती पुलिस. (Photo: Aajtak) घर के आंगन से लाश निकालकर पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाती पुलिस. (Photo: Aajtak)

विशाल सिंह चौहान

  • उन्नाव,
  • 01 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST
  • उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की घटना
  • पति के शव को पत्नी की निशानदेही पर किया बरामद

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शराबी पति की मारपीट से परेशान होकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की थी. रोज-रोज की मारपीट और शराबी पति से परेशान पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद पत्नी ने घर के आंगन में चार फीट का गड्ढा खोदकर शव दफना दिया.

Advertisement

युवक जब कई दिन तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां सुमित्रा देवी निवासी गांव मंगतखेड़ा थाना पुरवा ने 25 जून को पुलिस से शिकायत की. शिकायत में सुमित्रा ने कहा कि मेरा बेटा ओमप्रकाश घर से कहीं चला गया है. इस पर पुलिस खोजबीन में जुट गई. पुलिस ने जांच के दौरान ससुराल वालों पर शक होने के बाद शिकंजा कसा. पुलिस ने पुरवा थाना क्षेत्र के अमरी गांव में ससुराल वालों पर सख्ती की. युवक की पत्नी सावित्री से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया.

मामले की जांच करती पुलिस.

इसके बाद सा​वित्री की निशानदेही पर युवक का शव बरामद किया गया. पत्नी ने पति के शव को घर के आंगन में ही दफना दिया था. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी पत्नी सावित्री देवी को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है. SP दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक 25 जून से लापता था. उसका शव ससुराल में मिला है. प्रथम दृष्टया पत्नी के द्वारा हत्या की बात सामने आई है. पत्नी के साथ और कौन शामिल थे, इसकी भी जांच की जा रही है.

Advertisement

मृतक के मामा ने कहा कि बहन ने सूचना दी थी कि भांजा ससुराल गया था, तब से वह लापता है. इसके बाद खोजबीन करते हुए उसके ससुराल गए. ससुराल वालों से पूछा तो उन लोगों ने कहा कि भांजे ओमप्रकाश ने वहां लड़ाई की थी. रात में 112 नंबर डायल कर पुलिस भी बुलाई गई थी, जिसके बाद पुलिस समझौता करवाकर चली गई. ओमप्रकाश दरवाजे पर पड़ा रहा. हम लोग छत पर चले गए. सुबह जब उठे तो ओमप्रकाश गायब था. यह कहानी सुनने के बाद पुलिस से शिकायत की गई. अब पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »