Advertisement

यूटिलिटी

सरकार की धांसू स्कीम... जीवनभर 5000 रुपये पेंशन की गारंटी, समझें पूरा गणित

दीपक चतुर्वेदी
  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:33 AM IST
  • 1/6

हर कोई अपनी कमाई में कुछ न कुछ बचत करता है और उसे ऐसी जगह निवेश करने का प्लान करता है, जहां पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी जोरदार मिले. वहीं कुछ लोग निवेश इस लिहाज से करते हैं कि रिटायरमेंट के बाद उनकी लाइफ में पैसों की टेंशन न आए और उनकी रेग्युलर इनकम होती रहे. इस लिहाज से मोदी सरकार की एक पेंशन स्कीम बेहद पॉपुलर है. हम बात कर रहे हैं अटल पेंशन योजना की, जिसमें हर महीने सिर्फ 210 रुपये जमा कर जीवनभर 5000 रुपये पेंशन पक्की हो जाती हैं. (Photo: GettyImage)

  • 2/6

बुढ़ापे में नहीं होगी पैसों की टेंशन 
बुढ़ापा सबका आना है, ऐसे में जरूरी है कि उस टाइम के लिए कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए कि किसी दूसरे के ऊपर फाइनेंशियल निर्भर न रहना पड़े.  एक्सपर्ट भी कहते हैं कि इसके लिए जब आप कमाना शुरू करें, तभी से बुढ़ापे का इंतजाम करना शुरू कर दें, यानी जितनी जल्द निवेश उतना ज्यादा फायदा. अटल पेंशन योजना में छोटी बचत भी रिटायरमेंट के बाद रेग्युलर इनकम पक्की कर सकती है. (Photo: GettyImage)

  • 3/6

5000 रुपये तक पेंशन की गारंटी
बुढ़ापे में पेंशन (Pension) का अहम रोल रहता है और Atal Pension Scheme यानी APY Scheme के तहत आप जीवनभर के लिए 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं. अगर आपकी उम्र 40 साल से कम है, तो हर महीने इस सरकारी स्कीम में एक तय राशि जमाकर अपना बुढ़ापे को फाइनेंशियली फिट बना सकते हैं. हर महीने एक निश्चित पेंशन मिलने पर आपके रोजाना के खर्चे आसानी से पूरे हो सकते हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/6

60 साल का होते ही पेंशन स्टार्ट
Atal Pension Yojana से जुड़ने के लिए उम्र 18 से 40 साल निर्धारित है. इस योजना के तहत पेंशन पाने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है, फिर जैसे ही व्यक्ति 60 साल का होता है, हर महीने तय पेंशन की राशि उसे मिलने लगती है. अगर निवेशक 60 साल की उम्र से पहले अपनी राशि की निकासी चाहते हैं तो कुछ परिस्थितियों में यह संभव है. (Photo: File/ITG)

  • 5/6

5000 रुपये पेंशन पाने का गणित
मान लीजिए कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में इस योजना में निवेश शुरू कर देता है. तो हर महीने उसे 210 रुपये का निवेश अटल पेंशन योजना में करा होगा और इस राशि को रोजाना के हिसाब से देखें, तो सिर्फ 7 रुपये रोज की बचत होती है. इस राशि के नियमित निवेश के जरिए 60 की उम्र का होते ही उसे 5000 रुपये मंथली पेंशन मिलने लगेगी. (Photo: ITG)

  • 6/6

Post Office या बैंक अकाउंट जरूरी 
अटल पेंशन योजना में निवेश के लिए आपके पास बैंक (Bank) या फिर पोस्ट ऑफिस (Post Office) में अकाउंट होना चाहिए. आधार कार्ड (Aadhaar Card) और एक्टिव मोबाइल नंबर की जरूरत होगी. इस स्कीम में पैसा जमा कराने के लिए मासिक, तिमाही और छमाही की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही ऑटो डैबिट की सुविधा मिलती है, यानी पैसे अपने आप आपके अकाउंट से कट जाएंगे. 9 करोड़ से ज्यादा लोग इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) से जुड़ चुके हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement