Advertisement

यूटिलिटी

Post Office की FD में 5 लाख का निवेश.... 1, 3, 5 साल बाद कितना होगा?

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 10 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:45 AM IST
  • 1/6

अगर आप फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (FD) जैसा ब्‍याज चाहते हैं और बैंकों में नहीं जमा करना चाहते हैं तो आपके लिए Post Office की एफडी कहे जाने वाली टाइम डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं. यह योजना भी 1 से लेकर  5 साल के टेन्‍योर के लिए निवेश का विकल्‍प देता है, जिसमें आप अच्‍छी कमाई कर सकते हैं. 

  • 2/6

किस टेन्‍योर में कितना ब्‍याज? 
पोस्‍ट ऑफिस की इस स्‍कीम में अलग-अलग टेन्‍योर पर अलग-अलग ब्‍याज दिया जाता है. पोस्‍ट ऑफिस की TD के 1 साल के टेन्‍योर पर 6.9%, 2 साल के टेन्‍योर के लिए 7.0%, तीन साल की TD के लिए 7.1% और पांच साल की टीडी के लिए 7.5% का ब्‍याज मिल रहा है.

  • 3/6

बैंक या पोस्‍ट ऑफिस कौन बेस्‍ट? 
इस योजना की खास बात है कि इसका ब्‍याज हर तिमाही आधार पर होता है और सालाना आधार पर दिया जाता है. जबकि बैंक की एफडी को लेकर ऐसा नहीं होता है. यह आरबीआई के रेपो रेट के आधार पर बैंक बढ़ाते या घटाते हैं. पीओ की एफडी में ब्‍याज बढ़ने का ज्‍यादा चांस होता है और घटने की संभावना कम होती है. वहीं बैंक में कभी भी ब्‍याज घट बढ़ सकता है, लेकिन अगर आपने एक बार निवेश कर दिया तो आपके मैच्‍योरिटी तक वही ब्‍याज मिलता रहेगा.

Advertisement
  • 4/6

पांच साल के लिए निवेश पर टैक्‍स छूट
इस योजना में 100 के मल्‍टीपल में 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और मैक्सिमम जितना चाहे, उतना पैसा लगा सकते हैं. अगर आप इस योजना के तहत 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो 80C के तहत इनकम टैक्‍स छूट की सुविधा दी जाती है. 

  • 5/6

मैच्‍योरिटी को बढ़ा सकते हैं
इस योजना के तहत आप मैच्‍योरिटी पीरियड को बढ़ा सकते हैं. एक साल की टेन्‍योर को 6 महीने, 2 साल को 12 महीने और 3/5 साल को 18 महीने के लिए बढ़ा सकते हैं. इसमें सिंगल और ज्‍वॉइंट में अकाउंट खोला जा सकता है. कोई भी इस योजना में निवेश को बढ़ा सकता है. 

  • 6/6

5 लाख की FD पर कितनी होगी कमाई? 
अगर पोस्‍ट ऑफिस के एक साल वाली एफडी में निवेश करते हैं तो आपको ब्‍याज से 33,301 रुपये की कमाई होगी. वहीं 3 साल की एफडी करते हैं तो 5 लाख रुपया बढ़कर 6,17,538 रुपये हो जाएगा, जिसमें ब्‍याज से कमाई 1,17,538 रुपये होगी. वहीं अगर आप 5 साल तक इस योजना में निवेशित रहते हैं तो आपके 5 लाख रुपये 7,24,974 रुपये हो जाएगा. यानी सिर्फ ब्‍याज से 2,24,974 रुपये की कमाई होगी. 
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement