Advertisement

यूटिलिटी

PM Vishwakarma Yojna Three Years: मोदी सरकार बांट रही लोन... बिना गारंटी ले जाएं 300000 लाख रुपये, ये है प्रोसेस

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST
  • 1/6

अगर आप अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं और आर्थिक तंगी के चलते दिक्कत पेश आ रही है, तो फिर सरकार खुद आगे आकर आपकी मदद करेगी. दरअसल, ऐसे लोगों की टेंशन कम करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एक खास स्कीम चला रही है, जो स्किल्ड लोगों को बिना गारंटी के 3 लाख रुपये का लोन बांट रही है और इस सरकारी योजना ने गुरुवार को तीन साल पूरे कर लिए हैं. PM Vishwakarma Yojna Loan बेहद कम ब्याज दर पर मिल जाता है. (Photo: ITG)

  • 2/6

स्कीम में शामिल ये 18 छोटे बिजनेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2023 को स्किल्ड पर्सन को अपना रोजगार शुरू करने में आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) की शुरुआत की थी. इस स्कीम में ऐसे ही 18 व्यवसायों को शामिल किया है. इसके जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को मदद मिलती है. इनमें राजमिस्त्री, कारपेंटर, नाव बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, मिट्टी के बर्तन और अन्य सामान बनाने वाले कुम्हार, मूर्तिकार, राज मिस्त्री, मछली का जाल बनाने वाले, खिलौने बनाने वाले समेत अन्य शामिल हैं. (Photo: ITG)

  • 3/6

3 लाख का लोन देती ही मोदी सरकार 
PM Vishwakarma Yojana के तहत मोदी सरकार लोन देती है. इसमें 3 लाख रुपये तक लोन दिया जाता है, जो दो स्टेप में मिलता है. पहले चरण में बिजनेस स्टार्ट करने के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर उसके विस्तार के लिए दूसरे चरण में 2 लाख रुपये का लोन और दिया जाता है. सरकार की ओर से दिए जा रहे इस लोन पर ब्याज दर महज 5 फीसदी रखी गई है. इसे खास बनाने वाली बड़ी बात ये है कि ये Govt Loan गारंटी फ्री है यानी इसके लिए आपको अपनी कोई भी चीज गिरवी रखने की जरूरत नहीं है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/6

Loan के लिए चाहिए ये डॉक्युमेंट्स 
मोदी सरकार की इस स्कीम के तहत सिर्फ लोन ही नहीं दिया जाता है, बल्कि इसमें शामिल 18 ट्रेड में स्किल्ड लोगों को मास्टर ट्रेनरों के जरिए ट्रेनिंग भी दी जाती है. ट्रेनिंग के साथ 500 रुपये स्टाइपेंड का भी प्रावधान है. सिर्फ यही नहीं लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड, बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग से जुड़े स्किल अपग्रेडेशन के अलावा 15,000 रुपये का टूलकिट भी मुहैया कराया जाता है. इसमें आवेदन के लिए सिर्फ आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (PAN Card), आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बैंक पासबुक और वैध मोबाइल नंबर की जरूरत होती है. (Photo: ITG)

  • 5/6

कैसे कर सकते हैं लोन के लिए अप्लाई?
Modi Govt Scheme में अप्लाई करने के लिए आवेदक को तय किए गए 18 ट्रेड में से किसी एक से जुड़ा होना चाहिए. वहीं इसमें अप्लाई करने के लिए ऐज लिमिट 18 से 50 साल है. लोन के लिए आवेदन वेबसाइट (pmvishwakarma.gov.in) पर किया जा सकता है. होमपेज पर PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana सेक्शन में मौजूद Apply Online ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेजा जाएगा. रजिस्ट्रेशन फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़कर पूरा भरें और इसके साथ संबंधित दस्तावेज अटैच करें और सब्मिट कर दें. (Photo: Pexels)

  • 6/6

30 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन 
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने अपने तीन साल में अब तक 30 लाख से ज्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. सरकारी डेटा पर नजर डालें, तो करीब 24.50 लाख विश्वकर्माओं को स्किल ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है. 18.15 लाख आधुनिक टूलकिट इंडिया पोस्ट के माध्यम से विश्वकर्माओं के घर तक पहुंचाए गए हैं, जिससे कारीगरों को बेहतर उपकरण अपनाने और अपने काम की गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिली है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement