Advertisement

यूटिलिटी

India's Gold Reserve: PM मोदी ने कहा- 'मत खरीदें सोना', भारत के पास कितना गोल्ड, सबसे ज्यादा किस देश के पास?

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST
  • 1/11

'एक साल के लिए सोना (Gold) न खरीदें', ये अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Urges On Gold) ने देश की जनता से की है. उन्होंने कहा है कि चाहे घर में शादी हो या फिर कोई दूसरा इवेंट, 1 साल तक सोना खरीदने की योजना को टाल दें. उन्होंने मिडिल ईस्ट संकट का हवाला देते हुए इस अपील को विदेशी मुद्रा बचाने के लिए जरूरी करार दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के पास कुल कितना सोना (India's Gold Reserve) है और दुनिया में सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व आखिर किस देश के पास हैं? (Photo: ITG)

  • 2/11

नंबर-1: अमेरिका 
अमेरिका गोल्ड रिजर्व के मामले में नंबर-1 पायदान पर काबिज है और लंबे समय से उसने अपनी पोजिशन बनाए रखी है. आंकड़े देखें, तो US Gold Reserve करीब 8,133.50 टन का है, जो इसे दुनिया के तमाम देशों से ऊपर रखता है. (Photo: Reuters)

  • 3/11

नंबर-2: जर्मनी 
सबसे ज्यादा सोना रखने वाले देशों की लिस्ट में दूसरा नाम जर्मनी का आता है. इसका गोल्ड रिजर्व (Germany Gold Reserve) करीब 3,351.5 टन है. इसके रिजर्व में भी लगातार और तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/11

नंबर-3: इटली 
इटली सबसे अधिक सोना Highest Gold Reserve रखने वाले टॉप-10 देशों में तीसरे नंबर पर आता है और आंकड़ों पर नजर डालें, तो इटली का गोल्ड रिजर्व (Italy Gold Reserve)  करीब  2,452 टन है. (Photo: Reuters)

  • 5/11

नंबर-4: फ्रांस
गोल्ड रिजर्व के मामले में चौथा सबसे बड़ा देश फ्रांस है और France Gold Reserve का आंकड़ा देखें, तो ये करीब 2,437 टन है. (Photo: Reuters)

  • 6/11

नंबर-5: रूस
रूस इस मामले में पांचवें पायदान पर काबिज है और सबसे बड़े गोल्ड खरीदारों में भी शामिल है. इसका गोल्ड रिजर्व (Russia Gold Reserve) लगभग 2,333 टन है. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 7/11

नंबर-6: चीन
सोने की खरीदारी करने के मामले में चीन टॉप पर है, इसके साथ ही गोल्ड प्रोड्यूशर भी है. हालांकि, गोल्ड रिजर्व के मामले में इसका स्थान टॉप-10 देशों में छठा है. China Gold Reserve करीब 2,303.50 टन है. (Photo: Reuters)

  • 8/11

नंबर-7: स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड बड़ा सोना उत्पादक देश है और तमाम बड़े देशों को Gold Export करता है. सबसे अधिर गोल्ड रिजर्व वाले देशों में ये 1,039.90 टन के साथ सातवें पायदान पर आता है. बता दें कि भारत सबसे ज्यादा सोना यहीं से आयात करता है, जो कुल आयात का करीब 40 फीसदी रहता है. (Photo: Reuters)

  • 9/11

नंबर-8: भारत
भारत के स्वर्ण भंडार में भी लगातार इजाफा हो रहा है और इस पीली धातु के रिजर्व के मामले में भारत सातवें पायदान पर आता है. India's Gold Reserve करीब 880.13 टन है. बता दें कि भारत दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड आयातक देशों की लिस्ट में शामिल है. भारत हर साल करीब 750 टन सोना आयात करता है. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 10/11

नंबर-9: जापान
जापान गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत से पीछे है, हालांकि टॉप-10 लिस्ट में शामिल है. इसका स्वर्ण भंडार (Japan Gold Reserve) करीब 846 टन है. (Photo: Reuters)

  • 11/11

नंबर-10: तुर्की
Top-10 Highest Gold Reserve वाले देशों की लिस्ट में 10वें पायदान पर नीदरलैंड शामिल है और इसका गोल्ड रिजर्व लगभग 612 टन है. तुर्की और पोलैंड भी नीदरलैंड के आस-पास ही गोल्ड रिजर्व रखते हैं. (Photo: Reuters)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement