Advertisement

यूटिलिटी

LIC की हिट स्कीम... एक बार निवेश, फिर जीवनभर मिलेगी 25000 रुपये पेंशन

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST
  • 1/7

हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत करता है और इनमें से कई लोग इस सेविंग को ऐसी जगह निवेश करने का प्लान करते हैं, जिससे रिटायरमेंट के बाद उन्हें नियमित इनकम होती रहे और पैसों की टेंशन न हो. इस लिहाज से देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी की पॉलिसी आपके काम आ सकती है, जो जीवनभर पेंशन की गारंटी देती है. इसका नाम है एलआईसी स्मार्ट पेंशन प्लान (LIC Smart Pension Plan), जिसमें एकमुश्क निवेश करके 25000 रुपये मंथली पेंशन पक्की की जा सकती है. (Photo: ITG)

  • 2/7

18 से 100 साल तक ऐज लिमिट
भारतीय जीवन बीमा निगम का Smart Pension Plan एक सिंगल प्रीमियम वाली स्कीम है, जिसके तहत सिंगल या ज्‍वॉइंट पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है. इसके जरिए रिटायरमेंट के बाद की लाइफ को टेंशन फ्री होकर काट सकते हैं, क्योंकि ये लाइफ टाइम पेंशन की गारंटी जो देती है. इस योजना के तहत 18 साल से 100 साल तक की उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं. अगर पॉलिसी होल्‍डर्स की मौत हो जाती है तो पेंशन का पैसा नॉमिनी को दिया जाएगा. (Photo: ITG)

  • 3/7

क्यों खास है LIC स्‍मार्ट पेंशन योजना
रिटायरमेंट के बाद रेग्युलर इनकम पाने के लिए स्कीम तलाशने वाले लोगों के लिए LIC Smart Pension Plan शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है, क्योंकि एलआईसी ने इस पॉलिसी की शुरुआत ही इस उद्देश्य से की थी कि एक बार निवेश के बाद व्यक्ति को लाइफ टाइम पेंशन की टेंशन नहीं हो. एलआईसी स्‍मार्ट पेंशन योजना के तहत एकमुश्‍त प्रीमियम का भुगतान करना होता है और उस समय तय की गई पेंशन की रकम उसे जीवनभर पेंशन मिलती रहती है. इसमें आप आंशिक या पूरी निकासी का भी विकल्‍प चुन सकते हैं. (Photo: File/ITG)

Advertisement
  • 4/7

जितना मोटा निवेश, उतनी मोटी पेंशन
एलआईसी की इस स्मार्ट पेंशन योजना के तहत पति-पत्‍नी मिलकर ज्‍वॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं और पेंशन का लाभ पा सकते हैं. निवेश की लिमिट को लेकर बात करें, तो इसमें कम से कम 1 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट की शुरुआत की जा सकती है और अधिकतम पैसे लगाने की कोई लिमिट सेट नहीं है, यानी जितना मोटा निवेश, उतनी मोटी पेंशक पक्की. (Photo: ITG)

  • 5/7

Loan के साथ ये बेनेफिट्स भी मिलेंगे
LIC स्मार्ट पेंशन प्लान एक इमीडिएट एन्युटी (Immediate Annuity) प्लान है. यह योजना शेयर बाजार से लिंक्ड नहीं है, इसलिए बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर पेंशन पर नहीं पड़ता है. इसके अलावा आप पॉलिसी में लोन भी ले सकते हैं और इसकी शुरुआत के 3 महीने बाद Loan सुविधा दी जाती है. इसके अलावा इस LIC Scheme में पेंशन को सालाना 3%-6% तक बढ़ाने का ऑप्शन भी दिया जाता है. इसमें पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाने पर निवेश की मूल राशि नॉमिनी को दे दी जाती है. (Photo: GettyImage)

  • 6/7

25000 रुपये पेंशन पाने का तरीका 
अब बात करते हैं कि कैसे आप मंथली 20000 रुपये की पेंशन इस एलआईसी पॉलिसी के तहत पक्की कर सकते हैं. तो बता दें कि अगर 60 साल की उम्र में रिटायर्ड व्यक्ति इस पॉलिसी में एकमुश्क 32 लाख रुपये का निवेश करके सिंगल लाइफ एन्युटी खरीदता है, तो फिर उसे सालाना पेंशन 3,01,056 रुपये मिलेगी और हर महीने 25,088 रुपये की पेंशन पक्की होगी, जो जीवनभर मिलती रहेगी. निवेश को बढ़ाकर ज्यादा Pension पा सकते हैं. (Photo: GettyImage)

Advertisement
  • 7/7

कहां से खरीद सकते हैं एन्युटी?
इस पेंशन योजना के तहत कोई भी नागरिक लाभ उठा सकता है. स्‍मार्ट पेंशन योजना के तहत पॉलिसी होल्‍डर्स मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना पेंशन लेने का विकल्प चुन सकते हैं. इस लाइफ टाइम पेंशन की गारंटी देने वाली पॉलिसी को LIC की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है या फिर ऑफलाइन एलआईसी एजेंट, POSP-Life Insurance और कॉमन सर्विस सेंटर (Common Public Service Centers) से लिया जा सकता है. (Photo: ITG)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement