Advertisement

यूटिलिटी

Gold-Silver Rate: चार दिन में बदल गई चांदी की चाल... सोने का रेट तो इतना बदला, खरीदने से पहले जानें नए रेट

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST
  • 1/8

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते सप्ताह बड़ा बदलाव देखने को मिला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX से लेकर घरेलू बाजार तक में गोल्ड-सिल्वर रेट चेंज हुए हैं. ऐसे में अगर आप कीमती धातुओं में निवेश का प्लान बना रहे हैं, या फिर ज्वेलरी खरीदने की तैयारी में हैं, तो फिर Silver Price से लेकर 20, 22 और 24 कैरेट Gold Rate जान लेना जरूरी है. (Photo: Reuters)

  • 2/8

4 दिन के कारोबार हुआ कारोबार
सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों के बजाय इस बार सिर्फ चार दिन कमोडिटी मार्केट में कारोबार हुआ. दरअसल, पिछला वीकेंड लॉन्ग रहा. शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी 14 सितंबर सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर बाजारों में हॉलिडे घोषित था. (Photo: Reuters)

  • 3/8

MCX पर सोने का भाव चेंज 
सबसे पहले बात करते हैं सोने के रेट में आए चेंज (Gold Rate Change) के बारे में, तो एमसीएक्स पर 5 अक्टूबर की एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को रॉकेट की रफ्तार से भागता हुआ नजर आया था और 1282 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल के साथ 1,54,263 रुपये पर क्लोज हुआ. हफ्ते के 4 कारोबारी दिनों में ये 1,52,784 रुपये से उछलकर इस भाव पर आया है यानी ये कीमती पीली धातु 1479 रुपये महंगी हो गई है. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/8

घरेलू मार्केट में Gold Rate 
MCX के बाद अब बात घरेलू मार्केट में सोने की कीमतों के बारे में करें, यहां भी कीमती धातुओं का दाम बढ़ गया है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, हफ्तेभर पहले यानी 11 सितंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,51,938 रुपये का मिल रहा था, जो बीते शुक्रवार को 1,53,727 रुपये पर जा पहुंचा. बता दें कि घरेलू मार्केट में ज्वेलरी खरीद पर 3% GST के साथ ही मेकिंग चार्ज भी लगता है, जिससे कीमत और बढ़ जाती है. (Photo: ITG)

  • 5/8

18, 20 और 22 कैरेट सोने का रेट
जहां 24 कैरेट सोना घरेलू मार्केट में उछलकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, तो वहीं अन्य क्वालिटी के गोल्ड रेट में भी बदलाव आया है. IBJA के मुताबिक, शुक्रवार को 22 कैरेट सोने का दाम 1,50,040 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट का भाव 1,36,820 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,24,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना का भाव 99,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. (Photo: PTI)

  • 6/8

चांदी की भी सोने जैसी चाल 
न सिर्फ सोना, बल्कि चांदी का चाल भी ऐसी ही रही है. दरअसल, MCX Silver Rate में आए चेंज पर नजर डालें, तो 11 सितंबर को 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली एक किलो चांदी की कीमत 2,34,974 रुपये पर क्लोज हुई थी, जो बीते शुक्रवार को 397 रुपये की उछाल के साथ 2,42,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. यानी चार दिन में चांदी 7,026 रुपये महंगी हो गई. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 7/8

जोरदार तेजी के बाद भी हाई से सस्ती
भले ही चांदी का वायदा भाव बीते सप्ताह सिर्फ चार कारोबारी दिनों में उछलकर 2.42 लाख रुपये पर पहुंच गया, लेकिन इस तूफानी तेजी के बाद भी ये अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है. बता दें कि जनवरी के आखिरी हफ्ते में Silver Price 4,20,048 रुपये के हाई पर पहुंचा था और यहां से ये कीमती धातु फिलहाल 1,78,048 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

  • 8/8

घरेलू मार्केट में Silver Price
एमसीएक्स के बाद अब घरेलू बाजार में चांदी की कीमत पर नजर डालें, तो यहां भी इसका भाव उछला है. 11 सितंबर को IBJA की वेबसाइट पर अपडेट किया गया 2,28,920 रुपये प्रति किलोग्राम था. वहीं बीते शुक्रवार को 1 Kg Silver Price जोरदार तेजी लेकर 2,36,908 रुपये पर पहुंच गया. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो चांदी घरेलू मार्केट में 7988 रुपये प्रति किलो चढ़ी है. (Photo: Reuters)

(नोट: सोना-चांदी में निवेश या ज्वेलरी खरीदने से पहले जांच और एक्सपर्ट्स सलाह जरूर लें.)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement