Advertisement

यूटिलिटी

Gold-Silver Rate 1st October: सितंबर में सोना-चांदी हुआ था सस्ता, अक्टूबर के पहले दिन बदला खेल

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों में बीते सितंबर महीने में गिरावट देखने को मिली थी और कीमती धातुएं सस्ती हो गई थीं. लेकिन अक्टूबर की शुरुआत बड़े बदलाव के साथ हुई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर Gold-Silver रेट ओपनिंग के साथ ही काफी बदल गए हैं. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2.26 लाख रुपये पर पहुंच गई है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1.50 लाख रुपये के बेहद करीब पहुंच गया है. (Photo: Reuters)

  • 2/6

1 अक्टूबर को चांदी का भाव
महीने के पहले दिन एमसीएक्स पर चांदी की वायदा कीमत में आए बदलाव पर नजर डालें, तो बता दें कि बीते कारोबारी दिन 1 Kg Silver Price 2,23,706 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था और 1 अक्टूबर 2026 को वायदा कारोबार शुरू होते ही ये उछलकर 2,26,537 रुपये के लेवल पर पहुंच गया. यानी चांदी की कीमत में 2831 रुपये का उछाल आया. (Photo: Reuters)

  • 3/6

सितंबर में इतनी सस्ती हुई थी Silver 
अक्टूबर की शुरुआत भले ही चांदी की कीमत में तेज उछाल के साथ हुई है, लेकिन बीते सितंबर महीने में इस कीमती धातु के दाम में तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला था और कुल मिलाकर चांदी सस्ती हुई थी. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 31 अगस्त को चांदी का वायदा भाव 2,0,121 रुपये प्रति किलो था, जो 16,415 रुपये कम होकर 30 सितंबर को 2,23,706 रुपये पर आ गया. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/6

तेजी के बाद भी हाई से इतना सस्ती
चांदी की कीमत में पहली तारीख को आए उछाल के बाद भी ये कीमती धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है. बता दें कि इस साल जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में MCX Silver Price सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये का स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपये का हाई लेवल छुआ था. यहां से फिलहाल, चांदी 1,93,511 रुपये सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

  • 5/6

Gold Rate कितना बदला? 
चांदी के बाद अब बात करें, सोने की कीमत में एमसीएक्स पर आए चेंज के बारे में, तो इसकी कीमत भी Silver Price की तरह उछली है. 10 Gram 24 Karat Gold Rate बीते कारोबारी दिन 1,49,036 रुपये पर क्लोज हुआ था, जो बुधवार को खुलने के साथ ही उछलकर 1,50,053 रुपये पर जा पहुंचा. यानी सोना 1017 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है. (Photo: Reuters)

  • 6/6

सितंबर में कितना टूटा था सोना?
सोने का भाव भी बीते सितंबर महीने में तगड़ी उथल-पुथल के बावजूद गिरावट में रहा था. बता दें कि अगस्त महीने के आखिरी कारोबारी दिन 31 अगस्त को MCX पर 1 किलो चांदी की वायदा कीमत 1,55,484 रुपये पर क्लोज हुई थी. वहीं 30 सितंबर को इसका भाव 1,49,036 रुपये पर बंद हुआ. ऐसे में देखें, तो महीनेभर में सोना 6448 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ. (Photo: Reuters)

(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement