Advertisement

यूटिलिटी

India's First Bullet Train: 2017 में आया प्रोजेक्ट... अब एक दशक बाद दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 2 घंटे में पूरी होगा 600 Km का सफर

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST
  • 1/6

भारत की पहली बुलेट ट्रेन (India's First Bullet Train) पटरियों पर रफ्तार पकड़ने वाली है. इसकी शुरुआत के लिए ट्रैक से लेकर स्टेशनों का काम युद्धस्तर पर जारी है. देश में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट शुरू होने के एक दशक बाद बुलेट ट्रेन लॉन्च की तारीख भी लगभग तय कर ली गई है. बता दें कि Bullet Train Project भारत में 2017 में स्टार्ट हुआ था और अगले साल 15 अगस्त को हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन (Mumbai-Ahmedabad Bullet Train) से चरणबद्ध तरीके से ऑपरेशनल होने वाली है. (Photo: X/MinistryOfRailway)

  • 2/6

10 साल का इंतजार होगा खत्म
भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना 2017 में स्टार्ट हुई थी और ये 10 साल का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इस प्रोजेक्ट के शुरू होने में अनुमान से अधिक का समय लगा, तो वहीं लागत भी रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब दोगुनी हो गई है. हालांकि, ये परियोजना अब लगातार आकार ले रही है, बुलेट ट्रेन ट्रैक और बुलेट ट्रेन स्टेशनों पर का तेजी से जारी है. भारतीय रेलवे की ओर से लगातार इनके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जो तेजी से वायरल भी हो रहे हैं. (Photo: ITG)

  • 3/6

इस रफ्तार से दौड़ेगी देश की बुलेट ट्रेन
रिपोर्ट्स की मानें, तो साल 2027 में 15 अगस्त के मौके पर मुंबई-अहमदाबाद ट्रैक पर पहले चरण की बुलेट ट्रेन को चलाने का काम जोरों पर है. इनमें बताया जा रहा है कि इस हाई स्पील रेल ट्रैक का सूरत-बिलिमोरा सेक्शन अगस्त से चालू हो सकता है. चरणबद्ध तरीके से बुलेट ट्रेन चलाई जाएंगी. इनकी रफ्तार की बात करें, तो 280 किलोमीटर प्रति घंटे से 350 किलोमीटर प्रति घंटे होगी. कोडनेम बी-28 वाली ये हाई स्पील ट्रेनें एडवांस्ड प्रेसिजन ड्रिवन टेक्नीक से तैयार की जा रही हैं, तो भारतीय वातावरण के अनुकूल होंगी. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/6

मुंबई-अहमदाबाद सफर का समय घटेगा
Bullet Train प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे में जापानी शिंकानसेन तकनीक को पेश करेगी और पहली ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी. ये भारत के दो सबसे महत्वपूर्ण शहरों के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगी. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर 508 किमी लंबा है. बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच औसतन 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी. बता दें, फिलहाल सबसे हाई स्पीड ट्रेनों के जरिये मुंबई से अहमदाबाद के बीच यात्रा करने में लगभग 6 घंटे का समय लगता है. बुलेट ट्रेन की शुरुआत के बाद यह दूरी महज 2 घंटे में पूरी की जा सकेगी. (Photo: File/ITG)

  • 5/6

इन 12 स्टेशनों पर रुकेगी बुलेट ट्रेन
बुलेट ट्रेन को लेकर जो अभी तक अपडेट सामने आए हैं, उनमें एक ये भी है कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच ये हाई स्पीड Bullet Train कितने स्टेशनों पर रुकेगी? रिपोर्ट्स की मानें, तो Mumbai-Ahmdabad बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में जिन 12 प्रमुख स्टेशनों स्टॉपेज तय किए गए हैं. उनमें मुंबई (BKC), ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं. (Photo: X/NHSRCL)

  • 6/6

सात बुलेट ट्रेन कॉरिडोर होंगे शुरू
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना भारतीय रेलवे की हाई-स्पीड रेल योजनाओं का पहला हिस्सा मात्र है, सात और बुलेट ट्रेन कॉरिडोर प्रस्तावित हैं. इनमें मुंबई-पुणे बुलेट ट्रेन, पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन, हैदराबाद-बेंगलुरु बुलेट ट्रेन, हैदराबाद-चेन्नई बुलेट ट्रेन, चेन्नई-बेंगलुरु बुलेट ट्रेन, दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन, और वाराणसी-सिलीगुड़ी वाया पटना बुलेट ट्रेन शामिल हैं. (Photo:X/RailwayMinistry)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement