भारतीय रेलवे को किफायती और आरामदायक सफर माना जाता है और रोजाना करोड़ों यात्री इससे सफर करते हैं. आमतौर पर किसी भी त्योहार के मौके पर रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है, जिसे कंट्रोल करने के लिए रेलवे की ओर से पहले ही तैयारी कर ली जाती है. कुछ ऐसा ही गणपति पर्व को लेकर किया जा रहा है और सभी को ट्रेन में सीट मिल सके, भीड़भाड़ कम हो सके, इसके लिए सेंट्रल रेलवे 262 एक्स्ट्रा ट्रेन चलाने जा रही है. (Photo: File/ITG)
अभी से दिखने लगा असर
गणपति पर्व की शुरुआत 14 सितंबर से होने वाली है, लेकिन इसका असर अभी से दिखने लगा है. इसे लेकर रेलवे भी अलर्ट मोड पर आ गई है और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए 262 एक्स्ट्रा ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है, जो Ganpati Festival से पहले 9 सितंबर से पटरियों पर दौड़ने लगेंगी. (Photo: File/ITG)
इन रास्तों पर चलेंगी ट्रेनें
गणपति उत्सव की भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे जो 262 अतिरिक्त विशेष ट्रेन सेवाएं देने जा रहा है, वो 9 सितंबर से मुंबई, पुणे और नागपुर से कोंकण क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगी. बता दें कि महाराष्ट्र में गणपति पर्व की धूम देखने को मिलती है. (Photo: File/ITG)
टिकटों की बढ़ती बुकिंग
त्योहारों के दौरान रेल यात्रा चरम पर होने पर नियमित ट्रेनों में बुकिंग मिलना लगभग असंभव सा हो जाता है, इस साल रेलवे ने गणपति पर्व की शुरुआत से पहले ही 200 आरक्षित स्पेशल ट्रेनें पर 117,682 पुष्ट बुकिंग दर्ज की हैं, जो इस बात का संकेत है कि मांग कितनी तेज है. (Photo: ITG)
बिना बुकिंग के न हो दिक्कत
सेंट्रल रेलवे ने जहां 9 सितंबर से 200 रिजर्व ट्रेनें चलाने की तैयारी की है और इनके लिए धड़ाधड़ बुकिंग मिल रही हैं, तो वहीं जिन यात्रियों ने Central Railway की इन आरक्षित ट्रेनों में टिकट बुकिंग नहीं कराई है, उनके लिए भी खास सुविधा दी गई है, जिससे वे अपने गंतव्य पर बिना दिक्कत के पहुंच सकें, दरअसर 62 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं. (Photo: ITG)
ताकि स्टेशन पर न मचे अफरा-तफरी
रेलवे प्लेटफार्म के बाहर भी भीड़ को संभालने की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत टिकट काउंटर, प्रतीक्षा क्षेत्र, कतार प्रबंधन प्रणाली और अतिरिक्त सुरक्षा बल एवं टिकट जांच कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है. यात्रियों को भी रेलवे की ओर से सलाह दी जा रही है कि वे स्टेशनों पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें. (Photo: File/ITG)