पोस्ट ऑफिस तमाम सरकारी योजनाएं संचालित करता है और इनमें छोटी-छोटी बचत के जरिए मोटा फंड जमा किया जा सकता है. यही नहीं Post Office Saving Schemes लिस्ट में शामिल कुछ बचत स्कीम ऐसी भी हैं, जो मंथली इनकम पक्की कर देती हैं. खासतौर पर बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम इस मामले में खासी पॉपुलर हैं, जिसमें आप एक बार निवेश करके, सिर्फ ब्याज से ही हर महीने 20,500 रुपये की कमाई कर सकते हैं. (Photo: ITG File)
Zero Risk वाली सेविंग स्कीम
पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स बिल्कुल रिस्क फ्री बचत योजनाएं होती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें किए गए किसी भी तरह के छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. इसमें नाबालिग से लेकर रिटायर्ड होने वाले व्यक्ति भी अपनी बचत को निवेश कर बंपर फायदा ले सकते हैं. खास बात ये है कि तमाम Post Office Schemes में Bank FD से भी ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है, जो इनकी पॉपुलैरिटी में जबर्दस्त इजाफा करता है. (Photo: ITG)
सिर्फ 1000 रुपये से खुलवा सकते हैं खाता
पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जाने वाली स्मॉल सेविंग स्कीम की एक और खास बात ये है कि इनमें बेहद कम निवेश के साथ ही इन्वेस्टमेंट शुरू किया जा सकता है. बात Post Office SCSS की करें, तो इस सरकारी स्कीम में निवेश की शुरुआत महज 1000 रुपये से की जा सकती है, जबकि अधिकतम निवेश की लिमिट 30 लाख रुपये है और एक बार निवेश के बाद आपकी रेगुलर इनकम शुरू हो जाती है. (Photo: File/ITG)
Tax छूट का भी मिलता है लाभ
पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स न सिर्फ जोरदार रिटर्न के लिहाज से पॉपुलर हैं, बल्कि इनमें निवेश पर कई और फायदे भी मिलते हैं. इनमें एक ये है कि आप अपने निवेश पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ उठा सकते हैं. इसके तहत 1.5 लाख रुपये तक की सालाना टैक्स छूट दी जाती है. (Photo: Pexels)
5 साल मैच्योरिटी, ब्याज धांसू
Post Office Senior Citizen Saving स्कीम में सरकार की ओर से धांसू 8.2 फीसदी का सालाना ब्याज ऑफर किया जाता है, जो तमाम बड़े बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों को एफडी पर दिए जा रहे ब्याज से भी ज्यादा है. इसमें निवेश के लिए मैच्योरिटी पीरियड पांच साल का तय किया गया है और पूरी मैच्योरिटी तक निवेश जारी रखने पर ही पूरा फायदा मिलताहै. इस सरकारी योजना में निवेश पर ब्याज राशि का पेमेंट हर तीन महीने में किए जाने का प्रावधान है. वहीं अगर अकाउंट होल्डर्स इस लिमिट से पहले अकाउंट क्लोज करता है, तो नियमों के मुताबिक उसको पेनल्टी देनी होगी. (Photo: ITG)
हर महीने 20500 रुपये की कमाई
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में सिंगल या ज्वाइंट खाता खोला जा सकता है. इसके लिए लिमिट भी सेट की गई हैं. सिंगल अकाउंट में एकमुश्त 15 लाख अधिकतम जमा कर सकते हैं, तो वहीं अगर आप पत्नी के साथ मिलकर ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराते हैं, तो फिर अधिकतम निवेश 30 लाख रुपये किया जा सकता है. अगर आप इतनी मैक्सिमम रकम ज्वाइंट खाते में एक बार निवेश करते हैं, तो फिर 8.2% ब्याज के हिसाब से आपको सालाना 2,46,000 रुपये का ब्याज मिलेगा और इसे तिमाही आधार पर देखें, तो ये 61,500 रुपये होगा और मंथली देखें तो 20,500 रुपये होता है. यह Monthly Income पूरे 5 साल तक होती रहेगी और मैच्योरिटी के बाद पूरी 30 लाख रुपये की मूल राशि भी निकाल सकेंगे. इस स्कीम को तीन साल का एक्सटेंशन भी मिलता है. (Photo: ITG)