जुलाई 2026 AICPI-IW का डेटा आ चुका है, जिसके मुताबिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA & DR) में बड़ी बढ़ोतरी होने वाली है. लेबर ब्यूरो रिपोर्ट इंडेक्स 1.3 फीसदी जुलाई के दौरान चढ़ा है. ऐसे में 12 महीने का एवरेज निकाला जाए तो महंगाई दर 64.38% होता है यानी DA 64 फीसीद तक हो सकता है. हालांकि फाइनल ऐलान सरकार की ओर से तय किया जाएगा.
कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता: जुलाई के लिए महंगाई भत्ते में अभी तक सरकार ने कोई बदलाव या ऐलान नहीं किया है. उम्मीद की जा रही है कि अकटूबर के दौरान सरकार इसका ऐलान कर सकती है, क्योंकि अक्सर जुलाई के महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी सितंबर से लेकर नवंबर के बीच में किया जाता है.
कैसे किया जाता है महंगाई भत्ता कैलकुलेट?
DA, AICPI-IW के 12 महीने का एवरेज होता है. यह कैलकुलेशन 2001 के फॉर्मूला के आधार पर किया जाता है और अभी 2016 के बेस ईयर पर इसका कैलकुलेशन किया जाता है. जुलाई में महंगाई की रीडिंग 153.2 थी, जो संकेत देता है कि महंगाई भत्ते में 64% की बढ़ोतरी हो सकती है.
कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी?
अभी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 फीसदी है. अगर DA बढ़कर 64 फीसदी हो जाता है तो कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी होगी. उदाहरण के तौर पर एक लेवल-1 कर्मचारी का बेसिक पे 18000 रुपये है और इसमें 60 फीसदी डीए जोड़ दिया जाए तो 10,800 रुपये का इजाफा होगा, लेकिन 64 फीसदी डीए जोड़ा जाए तो 11,520 रुपये हो जाएगा यानी हर महीने कर्मचारी की सैलरी में 720 रुपये का इजाफा होगा.
लेवल 5 कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी
इसी तरह, लेवल 7 कर्मचारी का बेसिक पे 44,900 रुपये है, तो उनकी सैलरी में हर महीने 1,796 रुपये की बढ़ोतरी होगी. लेवल 6 कर्मचारियों की सैलरी में 1400 रुपये से ज्यादा का इजाफा होगा. इसी तरह, लेवल-5 के कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने ₹1,168 का इजाफा होगा.
साल में दो बार महंगाई भत्ता
गौरतलब है कि सरकार हर साल दो बार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत जारी करती है. अभी सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता जनवरी के लिए बढ़ाया है, लेकिन जुलाई के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी नहीं की गई है.