Advertisement

यूटिलिटी

अचानक क्‍या हुआ? सोना बिखरा... चांदी में भी बड़ी गिरावट, ये रहा नया भाव

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST
  • 1/6

भारतीय कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. गुरुवार की शानदार तेजी के बाद सोने और चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है. ज्‍यादातर लोग इसे मुनाफावसूली मान रहे हैं, लेकिन कई अन्‍य कारण भी हैं.  (Photo: Reuters)

  • 2/6

शुक्रवार, जन्‍माष्‍टमी के दिन MCX पर सोना करीब 1200 रुपये सस्‍ता होकर 154605 रुपये पर आ गया. वहीं एक किलो चांदी का भाव 1600 रुपये टूटकर 239525 रुपये पर आ गया. हालांकि, एक दिन पहले सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी बढ़ोतरी देखी गई थी. (Photo: Reuters)

  • 3/6

सोने-चांदी के भाव में गिरावट की बड़ी वजह, अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है. इसके अलावा, कच्‍चे तेल की कीमतें ऊपर गईं हैं और आज अमेरिका का Unemployment Data आने वाला है. बाजार इस आंकड़े से अंदाजा लगाएगा कि आगे Federal Reserve ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला कर सकता है. जिस कारण मुनाफावसूली बढ़ी है. 
 

(Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/6

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है. यहां सोना 4,518 डॉलर प्रति औंस है और चांदी 67.286    डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. (Photo: Reuters)
 

  • 5/6

हालांकि, सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है . 24 कैरेट गोल्‍ड 1000 रुपये चढ़कर 1,54,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. 22 कैरेट का भाव 1,41,896 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसी तरह चांदी की कीमत करीब 2,400 रुपये चढ़कर करीब 2.35 लाख रुपये पर पहुंच गई है. (Photo: AI Generated)

  • 6/6

नोट- सोना या चांदी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें. (Photo: AI Generated)
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement