देश में धीरे-धीरे एटीएम की संख्या घट रही है. लोग कैश से ज्यादा अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर विश्वास कर रहे हैं, जिस कारण एटीएम का यूज भी कम हो रहा है. हालांकि, इस बीच एटीएम के नियमों में कुछ बदलाव हुआ है. एक सरकारी बैंक ने अपने एटीएम विड्रॉल के चार्ज में बदलाव किया है. (Photo: Pixabay)
यह चार्ज 1 सितंबर से देश में लागू कर दी गई है, जो केनरा बैंक ने किया है. बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट के लिए हर महीने तय फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन की सीमा कम कर दी है. इसके अलावा, बैंक ने अपर्याप्त बैलेंस नहीं होने पर फेल होने वाले ट्रांजेक्शन पर भी शुल्क को बढ़ा दिया है. (Photo: Pixabay)
इसके अलावा, बैंक ने फ्री लिमिट से ज्यादा ट्रांजेक्शन होने पर शुल्क भी बढ़ाया है. हालांकि, सीनियर सिटीजन के लिए फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट अनचेंज रहेगी. बैंक ने एक कैलेंडर महीने के दौरान फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन समेत फ्री लेनदेन की सीमा को घटाकर पांच कर दिया है, जो सिर्फ सेविंग अकाउंट्स पर लागू है. (Photo: Pixabay)
कितना देना होगा चार्ज?
अगर कोई केनरा बैंक का कस्टमर्स एटीएम से नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (बैंलेंस, स्टेटटमें आदि की जानकारी लेना) करता है और फ्री लिमिट को पार कर चुका है तो हर ट्रांजेक्शन पर 5 रुपये और जीएसटी अनचेंज रहेगा. यानी कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.
लेकिन अगर पैसे की निकासी की जाती है तो तय सीमा से अधिक वित्तीय लेनदेन पर अब ज्यादा चार्ज देना होगा.
केनरा बैंक के एटीएम से कैश निकासी (UPI विड्रॉल समेत) का शुल्क 20 रुपये (जीएसटी सहित) से बढ़ाकर 23 रुपये (GST समेत) कर दिया गया है. (Photo: Pixabay)
फेल ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज
केनरा बैंक के खाते में अपर्याप्त धनराशि होने पर भी, अगर पैसे की निकासी की जाती है और ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है तो आपको पहले से ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा.
केनरा बैंक ने तय सीमा से अधिक लेनदेन होने पर, खाते में अपर्याप्त धनराशि के कारण फेल हुए लेनदेन पर भी शुल्क बढ़ा दिया है.
केनरा बैंक और अन्य बैंकों के एटीएम पर किए गए लेनदेन के लिए शुल्क 17 रुपये (जीएसटी सहित) से बढ़ाकर 23 रुपये (जीएसटी सहित) कर दिया गया है. (Photo: Pixabay)
दोबारा ग्रीन पिन जनरेट करने पर चार्ज
केनरा बैंक ने क्लासिक, स्टैंडर्ड, प्लेटिनम, बिजनेस, सिलेक्ट और वर्ल्ड कार्ड जैसे कार्ड वेरिएंट्स के लिए फ्री ट्रांजेक्शन की सीमा के बाद ग्रीन पिन दोबारा बनाने का शुल्क 23 रुपये से घटाकर 5 रुपये कर दिया है. (Photo: PTI)