Advertisement

यूटिलिटी

Gold Silver Price Big Fall: पीएम मोदी की अपील... चांदी 4000 रुपये सस्‍ती, सोना भी बिखरा, जानें रेट्स

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 01 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST
  • 1/6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि ग्‍लोबल चुनौतियों के बीच देश की अर्थव्‍यवस्‍था तेजी से आगे बढ़ी है. उन्‍होंने स्‍वदेशी मंत्र देते हुए कहा कि अगर जरूरत ना हो तो सोने की खरीदारी ना करें और विदेश में शादी करने से बचें. (Photo: AP)
 

  • 2/6

पीएम के सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद मल्‍टी कमोडिटी मार्केट से लेकर सर्राफा बाजार तक सोने-चांदी जैसे सेफ एसेट में गिरावट देखी गई. MCX पर शाम 5.45 बजे 4 दिसंबर वायदा वाली चांदी 1.70 फीसदी या 4094 रुपये प्रति किलो टूट गई. यह अभी 236027 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. (Photo: PTI)

  • 3/6

इसी तरह, एमसीएक्‍स पर 5 अक्‍टूबर वाला सोना 1.20 फीसदी टूटकर या 1900 रुपये गिरकर 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. कमोडिटी मार्केट के अलावा, सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिला. (Photo: AP) 

Advertisement
  • 4/6

सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में बंपर गिरावट
IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव कल शाम की तुलना में आज शाम तक 2652 रुपये टूटकर 1,53,183 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. 22 कैरेट सोने का भाव 2350 रुपये टूटकर 1.40 लाख रुपये पर था. 

18 कैरेट सोने के भाव में 2000 रुपये की गिरावट आई है और यह 1,14,890 रुपये प्रति 10 पर है. सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत की बात करें तो यह कल शाम की तुलना में 12,500 रुपये टूटकर 2,30,400 रुपये प्रति किलो पर आ गई.  (Photo: AP)

  • 5/6

इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरे-गोल्‍ड सिल्‍वर
ग्‍लोबल मार्केट में भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली. सोना 1.58 फीसदी टूटकर 4,410.14 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि सिल्‍वर प्राइस 2.50 फीसदी टूटकर 65.333 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.  (Photo: PTI)

  • 6/6

क्‍यों आई सोने-चांदी के भाव में गिरावट? 
सोने-चांदी के भाव में गिरावट की बड़ी वजह इंटरनेशनल मार्केट में गोल्‍ड-सिल्‍वर का कमजोर होना है. वहीं दूसरी वजह, कच्‍चे तेल की कीमतों में करीब 5 फीसदी की उछाल देखने को मिली है, जिस कारण डॉलर मजबूत दिखाई दे रहा है और सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है. 

इसके अलावा, पीएम मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार प्रभावित हुआ है, जिससे मांग कम हुई है और गोल्‍ड-सिल्‍वर के दाम में गिरावट देखी जा रही है. 

(नोट- सोने-चांदी में खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) (Photo: AP)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement