सोना-चांदी की कीमतों में भी फिर क्रैश (Gold-Silver Price Crash) देखने को मिलने लगा है. लगातार दूसरे दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं. एक ओर जहां चांदी की कीमत में इन दौरान 8000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट आई और ये अपने लाइफ टाइम हाई से 1.94 लाख रुपये से अधिक सस्ती हो गई. तो वहीं सोने की कीमत भी तेजी से फिसली है और बुधवार को ये पीली धातु करीब 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हो गई है. (Photo: ITG)
फिर से बिखरने लगी चांदी
सबसे पहले नजर डालते हैं चांदी की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो 4 सितंबर की एक्सपायरी वाला MCX Silver Price बुधवार को वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही फिसलकर 2,25,666 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गया, जबकि बीते कारोबारी दिन कारोबार खत्म होने पर ये 2,29,549 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. ऐसे में 1 Kg Silver Price एक झटके में 3883 रुपये टूट गया. (Photo: Reuters)
दो दिन से टूट रही Silver
चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन क्रैश (Silver Price Crash) नजर आई है. बता दें कि बीते अगस्त महीने के आखिरी कारोबारी दिन एक किलो चांदी का वायदा भाव 2,33,841 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था और बुधवार को आई गिरावट के तुलना करें, तो ये दो कारोबारी दिनों में ही 8,175 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है. (Photo: Reuters)
अपने हाई से अब इतना सस्ती
MCX Silver Price में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आई इस बड़ी गिरावट के बाद अब चांदी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. दरअसल, इस साल जनवरी महीने में सिल्वर प्राइस अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक 4 लाख रुपये के स्तर के पार निकली थी और 4,20,048 रुपये का हाई लेवल छू लिया था. हालांकि, इसके बाद ये दनादन क्रैश नजर आई और हालिया गिरावट के बाद अब ये कीमती धातु अपने इस उच्चतम स्तर से 1,94,382 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)
सोना भी लगातार बिखर रहा
सिर्फ चांदी की कीमत में ही गिरावट नहीं देखने को मिली है, बल्कि दूसरी कीमती पीली धातु सोना भी लगातार टूटता हुआ नजर आ रहा है. एमसीएक्स पर 5 अक्तूबर की एक्सपायरी वाले गोल्ड का रेट बीते कारोबारी दिन 1,51,729 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और बुधवार को खुलने के साथ ही ये फिसलकर 1,49,827 रुपये पर आ गया. यानी एक झटके में सोना 1,902 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया. (Photo: Reuters)
दो दिन में सोना इतना सस्ता
बीते दो कारोबारी दिनों में सोने की वायदा कीमत में आए बदलाव पर नजर डालें, तो 10 Gram 24 Karat Gold Rate बुरी तरह फिसला है. दरअसल, बीते 31 अगस्त को एमसीएक्स गोल्ड रेट 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था और बुधवार को 1,49,827 रुपये से तुलना करें, तो सोना 4,633 रुपये सस्ता (Cheaper Gold) हुआ है. (Photo: Reuters)
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)