कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इस साल कई बड़े बदलाव किए हैं और ये अपडेट ईपीएफ मेंबर्स वेतनभोगी कर्मचारियों को जमा फंड तक पहुंचने के साथ ही अकाउंट ट्रांसफर, बिना कागजी कार्रवाई के फटाफट PF का पैसा निकालने को आसान बना रहे हैं. 2026 में ईपीएफओ द्वारा किए जा रहे ऐसे ही पांच बड़े बदलावों पर नजर डालते हैं, जिनमें से कुछ लागू हो चुके हैं, तो कुछ जल्द लागू हो सकते हैं. (Photo: ITG)
पहला बदलाव: ऑटो-सेटलमेंट बेनेफिट का विस्तार
2026 EPFO Changes में ऑटो सेटलमेंट बेनेफिट का विस्तार शामिल है. बीते मई महीने में ईपीएफओ के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति की ओर से बताया गया था कि हम जहां तक संभव हो, ऑटो-सेटलमेंट की सुविधा शुरू करने जा रहे हैं, जो पहले सिर्फ एंडवांस्ड विद्ड्रॉल के लिए उपलब्ध थी. अब हम PF Auto Settlement प्रक्रिया का विस्तार करते हुए अंतिम निकासी के लिए भी इसे शुरू करने जा रहे हैं. बता दें कि ऑटो-सेटलमेंट के माध्यम से केवल 5 लाख रुपये तक के अग्रिम पीएफ दावे प्रोसेस किए जाते हैं. (Photo: ITG)
दूसरा बदलाव: उमंग ऐप से UAN एक्टिवेशन
UAN एक्टिवेशन को अब Umang App पर ट्रांसफर कर दिया गया है. नए या मौजूदा ईपीएफओ सदस्य अब एकीकृत मेंबर पोर्टल के माध्यम से अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिवेट या जनरेट नहीं कर पाएंगे, क्योंकि दोनों सेवाएं उमंग ऐप पर ट्रांसफर की गई हैं, जिसके लिए अब आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन (FAT) की जरूरत होगा. यह बदलाव एक बड़े डेटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद किया गया है, जिसका उद्देश्य EPFO की ऑनलाइन सेवाओं को तेज और ज्यादा विश्वसनीय बनाना है. (Photo: ITG)
तीसरा बदलाव: ऑटोमैटिक PF ट्रांसफर प्रोसेस
EPFO ने कर्मचारियों के लिए एंप्लॉयर बदलने के बाद अपने पीएफ बैलेंस को ट्रांसफर करना भी आसान बना दिया है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की वेबसाइट के अनुसार, Aadhaar से जुड़े और KYC अनुपालन वाले यूएएन होल्डर्स के लिए पूरी प्रक्रिया ऑटोमैटिक होने के बड़े फायदे हैं, क्योंकि इससे अलग-अलग ट्रांसफर आवेदन जमा करने की आवश्यकता खत्म हो जाती है और कागजी कार्रवाई समेत अन्य परेशानियां भी कम हो जाती है. पहले, पीएफ खातों के ट्रांसफर के लिए पिछले नियोक्ता, नए नियोक्ता और ईपीएफओ कार्यालय से अनुरोध करना पड़ता था. (Photo: ITG)
चौथा बदलाव: EPF-EPF दावों का तेज निपटान
केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति ने बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान PF Withdrawal Claim के तेज निपटान को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया था. उन्होंने कहा था कि ईपीएफ मेंबर्स द्वारा दायर किए गए ज्यादातर नए पीएफ निकासी दावों का निपटारा उसी दिन या अधिकतम दो दिनों के भीतर कर दिया जाएगा. EPF-2026 पात्र पेंशन दावों के सेटलमेंट के लिए 20 दिन की सख्त डेडलाइन निर्धारित है और अगर ईपीएफओ वैध डॉक्युमेंटेशन कारण बताए बिना इस अवधि के भीतर दावा निपटाने में विफल रहता है, तो विलंबित राशि पर 12% सालाना ब्याज लगेगा. (Photo: ITG)
पांचवां बदलाव: UPI-ATM से पीएफ का पैसा
BHIM ऐप के माध्यम से भविष्य निधि दावों के निपटान की सुविधा जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है, जिससे किए गए क्लेम को सीधे सदस्यों के UPI से जुड़े बैंक खातों में जमा किया जा सकेगा. बीते जुलाई महीने में लेबर मिनिस्टर की ओर से कहा गया था कि BHIM ऐप के माध्यम से क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया शुरू होगी और इसे एक महीने में लागू किए जाने की उम्मीद जताई गई थी. UPI-ATM से पीएफ में जमा पैसे निकालने की सुविधा भी जल्द मिल सकती है, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई और स्पष्टीकरण या अपडेट नहीं आया है. (Photo: ITG)